A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्वामी विवेकानंद भारत के महान संत, विचारक, समाज सुधारक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत थे

प्रेस विज्ञप्ति

गया, दिनांक : 12 जनवरी 2026

स्वामी विवेकानंद भारत के महान संत, विचारक, समाज सुधारक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति, वेदांत दर्शन और मानवता के संदेश को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया।

आज हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) पार्टी के जिला कार्यालय, गयाजी में स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती के अवसर पर उनके तैल चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में देश के युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

इस मौके पर पार्टी के गया जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी ने कहा स्वामी विवेकानंद जी का संदेश आज भी समाज और युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करता है—

उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको

सेवा ही सच्चा धर्म है

प्रत्येक मनुष्य में ईश्वर का वास है

युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली ताकत है।

भारत सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया गया है, ताकि देश का युवा वर्ग उनके विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सके।

स्वामी विवेकानंद जी का संपूर्ण जीवन त्याग, साहस, राष्ट्रप्रेम और मानवता की अमर मिसाल है।

मौके पर पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष आनंद यादव, रामप्रसाद मांझी संतोष सागर दिनामांझी रामसनेही मांझी सुषमा देंगे दिवाकर सिंह पंकज सिंह अरुण यादव सुनील कुमार मांझी सावित्री देवी,सदानंद प्रेमी, करण कुमार मांझी रंजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

नारायण प्रसाद मांझी
जिला अध्यक्ष, गया
हम(से०)

Back to top button
error: Content is protected !!