A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

स्व सहायता समूह की महिलाओं को दिलाई स्वच्छता की शपथ

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान के अंतर्गत नगर निगम द्वारा स्वच्छता पखबाड़ा के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियॉं आयोजित की जा रही है। महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने रामपुरा वार्ड में स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिलायी गई तथा उन्हें अपने घर में, मोहल्ले में स्वच्छता बनाये रखने एवं कचरे से पृथक्कीकरण, डस्टबिन का उपयोग, गीला कचरा एवं सूखे कचरे का प्रबंधन, अमानक पालीथीन का उपयोग न करने और उनके स्थान पर कपड़े से बने थैले का उपयोग करने के बारे में जानकारी दी।महापौर ने कहा कि घरों एवं दुकानों से निकलने वाले कचरे के को सड़कों पर न डालें उसे कचरा गाड़ी को दें जिससे आपके घर के आसपास स्वच्छता बनी रहे तथा जिस स्थान पर स्वच्छता होती है वहॉ पर बीमारियां नहीं फैलती है तथा वहां के लोग स्वस्थ्य रहते है। उन्होने कहा कि शासन द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान का प्रारंभ किया गया है जिसके तहत् नगर निगम द्वारा स्वच्छता की विभिन्न गतिविधियॉं आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई आपके आसपास गंदगी करता है तो उसे रोकें -टोंके और उसे स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। DAY-NULM शाखा से भागवत प्रसाद पनिका (सिटी मैनेजर), श्रीमति कल्पना श्रीवास्तव (सामुदायिक संगठक), दिनेश सिंह राजपूत (सामुदायिक संगठक), श्रीमति रेखा तिवारी (महर्षि वेलफेयर सोसायटी संस्था) आदि उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!