
हमीरपुर में 05 अपराधियों पर जिलाबदर की कार्रवाई, 06 माह तक जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध
हमीरपुर, 10 दिसंबर 2025 – अपराध नियंत्रण के मद्देनज़र हमीरपुर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को जनपद की सीमा से छह माह के लिए जिलाबदर किया है। पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन में अपराधियों पर की जा रही प्रभावी पैरवी के क्रम में अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) द्वारा यह आदेश पारित किया गया।
जारी आदेश के अनुसार, निष्कासित किए गए अपराधी 06 माह की अवधि में न तो जनपद हमीरपुर की सीमा में प्रवेश करेंगे और न ही किसी प्रकार का शस्त्र अथवा आग्नेयास्त्र लेकर चलेंगे। साथ ही उन्हें बाह्य जनपद में अपने निवास की सूचना संबंधित न्यायालय एवं स्थानीय पुलिस को देना अनिवार्य होगा।
जिलाबदर किए गए अपराधियों की सूची
1. विकास सिंह, पुत्र विनोद सिंह, निवासी वार्ड नं. 15 नई बस्ती, थाना सुमेरपुर – अवधि 28.11.2025 से 06 माह
2. मयंक, पुत्र भान सिंह, निवासी ग्राम लोधामऊ, थाना बिवांर – अवधि 28.11.2025 से 06 माह
3. भरत, पुत्र मूरतध्वज, निवासी ग्राम इटैलिया बाजा, थाना जरिया – अवधि 28.11.2025 से 06 माह
4. तेजराम, पुत्र परशुराम, निवासी ग्राम न्यूलीबासा, थाना जलालपुर – अवधि 28.11.2025 से 06 माह
5. बृजेन्द्र, पुत्र मानसिंह, निवासी ग्राम पुरैनी, थाना जलालपुर – अवधि 28.11.2025 से 06 माह
पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस कदम से जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।



