A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाथरस पुरदिलनगर हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई धूमधाम सेशोभायात्रा जय श्री राम के नारों से पूरा वातावरण भक्ति में हो गया

हाथरस पुरदिलनगर

कस्बे में हनुमान जयंती के मौके पर कस्बे में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत हनुमान जी की आरती उतारकर श्री लालता प्रसाद भगत जी ने की। शोभायात्रा का कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्ष कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में मां काली का स्वरूप आगे- आगे करतब दिखाते हुए चल रहा था। हनुमान जी की शोभायात्रा आकर्षक झांकियां के साथ निकाली गई शोभायात्रा रामनगर कॉलोनी,कटरा मोहल्ला होते हुए काली माता मंदिर से मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। हनुमान मंदिर में छप्पन भोग लगाया गया। मेंन बाजार हनुमान मंदिर पर महा आरती भी की गई और छप्पन भोग प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर मंदिर के महंत लालता प्रसाद भगत जी,चेयरमैन हर्षकांत कुशवाहा,ओम प्रकाश गुप्ता,सुरेश चंद आर्य,जय प्रकाश गुप्ता, आनंद गोला, सौरव यादव,वरुण राठी,यतेंद्र ठाकुर,विनीत जाकेटिया, नरेंद्र ठाकुर, विष्णु राठी, अभिनव जाकेटिया,अमित कुमार,सचिन दीक्षित,राहुल उपाध्याय,गोलू द्विवेदी,दुष्यंत द्विवेदी,राधे श्याम चेचडी,गौरव राठी,सौरव राठी,पुष्पेंद्र बघेल,गुड्डू भट्टी वाले,सुमित माथुर,प्रशांत माहेश्वरी, नरेंद्र चौहान, विष्णु शर्मा, रिंकू शर्मा, राजीव आर्य, आयुष आर्य,आदि मौजूद रहे।

सुरक्षा व्यवस्था की कमान CO जे एन अस्थाना, कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा,कस्बा इंचार्ज अरविन्द कुमार और पुलिस बल के साथ संभाले हुए थे चंद्र सिंह सोम भी पुलिस वल के साथ व्यवस्था संभाले हुए थे

Back to top button
error: Content is protected !!