
हाथरसः सिकंदराराव में गैस किल्लत की खबरें महज अफवाह, संचालक ने दी सफाई सिकंदराराव
हाथरस सिकंदराराव क्षेत्र में रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए इंडेन गैस एजेंसी के संचालक ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने उपभोक्ताओं से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की घबराहट में न आने की अपील की और एजेंसी संचालक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है, बल्कि बुकिंग का सर्वर क्रैश होने की वजह से तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं। इसी वजह से उपभोक्ताओं को डिजिटल बुकिंग में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एजेंसी ने एक बड़ा कदम उठाया हैसिस्टम में बदलाव किया है ऑटोमैटिक सिस्टम में आ रही दिक्कतों को देखते हुए अब मैनुअल बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले जहाँ गैस सिलेंडर पहुँचने में तीन दिन का समय लगता था, अब मैनुअल सिस्टम की वजह से 24 घंटे के भीतर डिलीवरी दी जा रही है। यदि आप आज बुकिंग कराते हैं, तो शाम तक आपके पास मैसेज पहुँच जाएगा और अगले दिन सुबह सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा। “सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और स्टॉक की कोई कमी नहीं है। हम उपभोक्ताओं की सेवा के लिए तत्पर हैं। कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें और धैर्य बनाए रखें।” – डॉ संजीव कुमार, संचालक (इंडेन गैस एजेंसी
हाथरसः सिकंदराराव में गैस किल्लत की खबरें महज अफवाह, संचालक ने दी सफाई सिकंदराराव









