A2Z सभी खबर सभी जिले की

हादसे में तीन की मौत: बाइकों की टक्कर… सड़क पर गिरे भाई-बहन को बस ने कुचला, तीसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ।

फिरोज का फाइल फोटो – फोटोशाहजहांपुर के अल्हागंज क्षेत्र में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर शनिवार शाम दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद सड़क पर गिरे फिरोज (23) व उसकी बहन चांदनी (22) को बस ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल उनके भाई इरशाद (8) की फर्रुखाबाद में इलाज के दौरान चली गई।अल्हागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला बगिया-प्रथम निवासी दिलदार अली के भतीजे हजरे की हरदोई के सवायजपुर थाना क्षेत्र के गांव सिलवारी स्थित ससुराल में दावत थी। इसमें शामिल होने के लिए दिलदार के बेटे फिरोज, इरशाद, बेटी चांदनी व शबाना बाइक से पूर्वाह्न 11 बजे घर से निकले थे। दावत होने के बाद शाम को चारों लोग एक ही बाइक से वापस आ रहे थे।
हादसे के बाद बस चालक फरार
फर्रुखाबाद-बरेली हाईवे पर अल्हागंज क्षेत्र के बाइपास स्थित कृष्णा ढाबा के पास शाम छह बजे उनकी बाइक की टक्कर दूसरी बाइक से हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर गिरे चांदनी और फिरोज को पीछे से आ रही बस ने कुचल दिया। इसके बाद चालक बस लेकर भाग गया।हादसे में इरशाद व शबाना घायल हो गए।

भाई-बहन को कुचलने वाले वाहन की तलाश
दूसरी बाइक पर सवार ब्रजकांत निवासी गांव सलिया थाना हरपालपुर, हरदोई को भी गंभीर चाटें आई हैं। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ब्रजकांत व इरशाद को सीएचसी भेजा, जहां से उन्हें फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान इरशाद की भी जान चली गई। अल्हागंज थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि भाई-बहन को कुचलने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद

:

Back to top button
error: Content is protected !!