
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। धनघटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के वांछित आरोपी को पिस्टल संग दबोचा।।
⭐ 9 एमएम पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद, कई संगीन मामलों में वांछित था आरोपी।
02 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।
संतकबीरनगर।। धनघटा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपी नितीश सिंह उर्फ अक्षय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 9 एमएम पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक धनघटा जयप्रकाश दूबे की टीम ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
📢 कैसे हुआ मामला दर्ज
वादी धनंजय सिंह ने 26 नवंबर को थाने में तहरीर दी थी कि 25 नवंबर को दुल्हापार बाजार में घरेलू सामान खरीदते समय पुरानी रंजिश के चलते नितीश सिंह उर्फ अक्षय सिंह सहित पाँच लोगों ने अवैध असलहों से हमला किया। आरोपियों ने गाली-गलौज के बाद जान से मारने की नीयत से फायर किया, लेकिन गोली मिस हो गई। इसके बाद अक्षय सिंह ने असलहे की बट से हमला किया, जिससे वादी घायल हो गया। शोर सुनकर लोग जुटे तो हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए।
तहरीर के आधार पर थाना धनघटा में मुकदमा संख्या 602/2025 धारा 191(2), 191(3), 109, 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पास से अवैध पिस्टल मिलने पर 7/25 आर्म्स एक्ट की भी बढ़ोत्तरी की गई।
🥷 गिरफ्तार आरोपी का विवरण—
• नितीश सिंह उर्फ अक्षय सिंह
• पुत्र: अनिल कुमार सिंह उर्फ अरुण कुमार सिंह
• निवासी: अमौली, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर
बरामदगी
• 01 अदद 9 एमएम पिस्टल
• 02 अदद जिंदा कारतूस
आरोपी का आपराधिक इतिहास
• मुकदमा संख्या 148/2023 — धारा 147,323,325,452,504,506,120B, थाना लालगंज, बस्ती
• मुकदमा संख्या 500/2023 — धारा 147,323,504,506,307
• मुकदमा संख्या 501/2023 — धारा 504,506
• मुकदमा संख्या 586/2024 — धारा 115(2),352,351(3) BNS, थाना धनघटा
• 2024 — धारा 3/4 गुण्डा एक्ट, थाना धनघटा
• मुकदमा संख्या 602/2025 — धारा 191(2),191(3),109,351(3) BNS, थाना धनघटा
🚓 गिरफ्तार करने वाली टीम—
प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, उपनिरीक्षक राजेश कुमार दूबे, उपनिरीक्षक दिलीप सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, कांस्टेबल जितेंद्र यादव, सोनू कुमार, रजनीश यादव और मुकेश कुमार।























