उत्तर प्रदेशबस्तीलखनऊ

।। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि से लेकर ब्लॉक प्रमुख तक नदारद।।

।। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में 92 शादी जोड़ों की हुई शादी।।

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में 92 शादी जोड़ों की हुई शादी।।

💫 ब्लाक कप्तानगंज , दुबौलिया , गौर एवं नगर पंचायत कप्तानगंज व बभनान के शादी जोड़ों की हुई शादी।

💫 ब्लाक कप्तानगंज से 05 व ब्लाक गौर से 01 शादी का जोड़ा था अनुपस्थित।

💫 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि से लेकर ब्लॉक प्रमुख तक नदारद।

08 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।

बस्ती।। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत तेनुई मंदिर चौराहे के पास प्रेम मंडप मैरेज हॉल में रविवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में जनप्रतिनिधियों की भारी अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समारोह सुबह 10 बजे शुरू होना था, लेकिन महत्वपूर्ण जिम्मेदार पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल ही नहीं हुए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य अतिथि सांसद राम प्रसाद चौधरी और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। वहीं कप्तानगंज, दुबौलिया और गौर ब्लॉक के बीजेपी ब्लॉक प्रमुख भी अनुपस्थित रहे। नगर पंचायत कप्तानगंज व बभनान के नगर अध्यक्षों की गैर मौजूदगी भी सवालों के घेरे में रहे । कार्यक्रम में गौर के खंड विकास अधिकारी के० के० सिंह भी समय पर नहीं पहुंचे। बताया गया कि वे दोपहर 2:20 बजे समापन के वक्त आनन-फानन में पहुंचे और फोटो खिंचवाकर थोड़ी देर बाद वापस लौट गए। वहीं कप्तानगंज और दुबौलिया के खंड विकास अधिकारी समारोह के दौरान दिखाई ही नहीं दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार की महत्वपूर्ण और जनहितकारी योजना में जब प्रमुख जनप्रतिनिधि ही शिरकत नहीं करेंगे, तो आम जनता तक इसका महत्व और संदेश कैसे पहुंचेगा? लाभार्थी जोड़े अपने परिजनों संग कार्यक्रम में मौजूद रहे, लेकिन मंच पर कुर्सियां अधिकतर खाली दिखाई देती रहीं। गौर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जटा शंकर शुक्ल ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके जीवन मंगल की कामना किया । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 98 शादी जोड़ों का शादी होना था लेकिन ब्लाक कप्तानगंज से 05 शादी जोड़ा व ब्लाक गौर से 01 शादी जोड़ा अनुपस्थित रहे अर्थात् कुल मिलाकर 92 शादी जोड़ों की शादी हुई है ।

Back to top button
error: Content is protected !!