A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

लोकसभा क्षेत्र हरदोई से 03 तथा मिश्रिख से 01 नामांकन पत्र दाखिल

हरदोई। रिटर्निंग आफिसर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 31-हरदोई (अ०जा०) एवं रिटर्निंग आफिसर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 32-मिश्रिख (अ०जा०) द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की नामांकन प्रक्रिया का पंचम दिवस सम्पन्न हुआ। आज पूर्वान्ह 11.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक नामांकन प्रक्रिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 31-हरदोई (अ०जा०) न्यायालय कलेक्टर/जिला मजिस्ट्रेट, हरदोई एवं लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 32-मिश्रिख (अ०जा०) न्यायालय अपर कलेक्टर/अपर जिला मजिस्ट्रेट, हरदोई में सम्पन्न हुई। जिसमें लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 31-हरदोई में जयप्रकाश भारतीय जनता पार्टी, प्रफुल्ल कुमार वर्मा निर्दलीय व प्रदीप कुमार भारतीय कृषक दल कुल 03 नामांकन दाखिल किये गये तथा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 32 मिश्रिख में ललित कुमार भारतीय शक्ति चेतना पार्टी द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। उनके द्वारा प्रस्तुत किये गये शपथ-पत्र भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिये गये है तथा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 31-हरदोई (अ०जा०) एवं 32- मिश्रिख (अ०जा०) के नामांकन कक्ष के नोटिस बोर्ड पर चस्पा है। साथ ही आज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 31-हरदोई (अ०जा०) में श्री सुनील कुमार द्वारा नामांकन कक्ष से 01 सेट नामांकन पत्र प्राप्त किया गया तथा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 32 मिश्रिख (अ०जा०) में रामशंकर भार्गव व भरत लाल द्वारा नामांकन कक्ष से नामांकन पत्र प्राप्त किया गया। पंचम दिवस का नामांकन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!