A2Z सभी खबर सभी जिले की

12वी कला वर्ग में रोहट ब्लॉक में टॉपर महेश बंजारा का किया बहुमान

12वी कला वर्ग में रोहट ब्लॉक में टॉपर महेश बंजारा का किया बहुमान
रोहट क्षेत्र स्थित कृष्णा कॉन्वेंट उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाबर के छात्र महेश बंजारा का विद्यालय परिवार व ग्रामीणजनों के बीच किया गया बहुमान।
संस्था प्रधान लादू सिंह भाटी ने बताया कि आज जारी हुए 12वीं के रिजल्ट में स्थानीय विद्यालय के छात्र महेश बंजारा ने 96. 40 प्रतिशत अंक हासिल कर रोहट ब्लॉक टॉप किया।
छात्र ने राज्य में 14 वा स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय ने शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिया। छात्रा कविता पालीवाल ने 93% अंक, खुशी भाटी ने 91.80% अंक, निकिता ने 91.80% अंक ,माधुरी ने 90% अंक हासिल किया।
स्वागत समारोह में सरपंच शायर मल सुथार,समाजसेवी प्रभु दयाल सुथार, वार्ड पंच प्रतिनिधि जोगाराम भाट, भीमाराम पवार, मोहन राम देवासी, भामाशाह रमेश कुमार राईका ,भंवर लाल गहलोत,गणपत सोलंकी,बजरंग सिंह भाटी,प्रधानाचार्य गजेंद्र कुमार सेन, शिक्षाविद लक्ष्मण जी बेग़ड, दीपेंद्र प्रताप सिंह, चिमनाराम, सोहन गुणपाल, अध्यापक नरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, तारा राम,राखी सिंह,रीनू कवर ,राजेंद्र सिंह, आनंद कंवर, यूसी
परिहारियां,निरमा,निरमा भाटी,महेंद्र सिंह,दुर्गा मेड़तिया,यशपाल सिंह के साथ साथ गणमान्य लोग उपस्थित थे।
,

Back to top button
error: Content is protected !!