A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

15 वर्षों का इंतजार खत्म: महेशपुर में समरसेबल पंप का शुभारंभ, अब घर-घर पहुंचेगा पानी

बाघमारा में पेयजल संकट से मिलेगी राहत, हजारों ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ

कतरास न्यूज़:-बाघमारा प्रखंड के महेशपुर दो पंचायत में वर्षों से चली आ रही पेयजल संकट की समस्या अब खत्म होने की कगार पर है। लगभग 15 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद क्षेत्र के लोगों को घर-घर पानी मिलने की उम्मीद जगी है।जिसको समरसेबुल पंप का विधिवत शुभारंभ बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो एवं स्थानीय मुखिया संध्या देवी ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर किया।इस समरसेबुल पंप से महेशपुर बस्ती, महेशपुर नीचे क्वार्टर, खरखरी मोदी टोला, खरखरी मेन समेत आसपास के कई इलाकों में पाइपलाइन के जरिए जलापूर्ति की जाएगी।इससे हजारों ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।इस मौके पर हरि साव, डब्लू तिवारी,अभियंता विकास कुमार,हनुमान साव,शंकर साव,रिंकू यादव,अजय सिंह,कार्तिक महतो, रंजीत यादव,बबन सिंह,मनोज साव,विनोद शर्मा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!