A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

16 अप्रेल को आयोजित होगी जिलास्तरीय जनसुनवाई

कलेक्ट्रेट वीसी कक्ष में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी जनसुनवाई

डीडवाना-कुचामन –  जिले में  जनभावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए 16 अप्रैल, 2026 (गुरुवार) को जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित होगी। जिला कलेक्ट्रेट वीसी कक्ष में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होने वाले जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के समस्त संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे।

जिलास्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से मुख्य सचिव या प्रभारी सचिव भी जुड़ेंगे। जिले के सभी उपखण्ड अधिकारी सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से हिस्सा लेंगे। इस दौरान जिले के सभी विभागों के अधिकारी जनसुनवाई में भाग लेकर आमजन की समस्याओं का निस्तारण करेंगे।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!