
30 स्कूलों की नहीं है अपार आईडी 
खंड शिक्षाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के निर्देशों का संदर्भ देते हुए कहा कि जिन विद्यालयों की अपार आईडी को लेकर स्थिति संतोषजनक नहीं हैं । उन्होंने दो दिवस में स्थिति नहीं सुधारा तो उनकी मान्यता प्रत्याहरण करने की कार्रवाई की जाएगी । एबीएसए लाल द्विवेदी ने बताया कि जिन विद्यालयों की प्रगति अत्यधिक खराब है उनके संचालकों को दो दिन में स्थिति सुधार न किया गया तो विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश का अनुपालन करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी ।









