उत्तर प्रदेश

हर्ष तिवारी ओद्योगिक विकास प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता नियुक्त

क्षेत्र में खुशी की लहर,लगा बढाईओ का तांता

बलिया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता हर्ष तिवारी को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) का पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। बलिया जनपद के धर्मबाग (सुरेमनपुर) के मूल निवासी, श्री राम प्रवेश तिवारी के सुपौत्र हर्ष की इस नियुक्ति पर स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है।प्राधिकरण के महाप्रबंधक (विधि) ने एक पत्र जारी कर तिवारी को अपना पैनल अधिवक्ता नियुक्त करने की घोषणा की।हर्ष तिवारी वर्तमान में उच्च न्यायालय प्रयागराज में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। वे उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति जयप्रकाश तिवारी के भतीजे भी हैं, जिससे उनके परिवार की विधिक परंपरा और भी सुदृढ़ रूप में परिलक्षित होती है।यह जिम्मेदारी आमतौर पर ऐसे अधिवक्ताओं को सौंपी जाती है, जो जटिल सेवा एवं प्रशासनिक मामलों में प्रभावी कानूनी पैरवी के लिए जाने जाते हैं। संजीव तिवारी, बबलू तिवारी, आलोक तिवारी, शिवशरण तिवारी, चन्द्रशेखर तिवारी आदि ने हर्ष के मनोनयन पर बधाई दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!