
9 मई 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर एक बैठक व्यवहार न्यायालय के सभागार में आयोजित की गई। जिसका अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गयाजी, प्रदीप कुमार मलिक ने किया। बैठक में प्राधिकार के अध्यक्ष के द्वारा चिन्हित मामलों में नोटिस निर्गत करने एवं ज्यादा से ज्यादा मामलों के निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। सभी न्यायिक पदाधिकारी को अपने कोर्ट के चिन्हित मामलों को चौकीदार एवं PLV के माध्यम से नोटिस तामील करने के लिए कहा गया । प्रधान न्यायाधीश ने बताया कि इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने विरुद्ध लंबित अपराधिक सुलहनीय बाद का निष्पादन कराए।
इस मौके पर सचिव अरविंद कुमार दास ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में क्रिमिनल कंपाउंडेबल सुलहनीय वादों का निस्तारण किया जाता है, जिनमें सुलहनीय अपराधिक वाद, चेक बाउंस से जुड़े लंबित मामले, बैंक रिकवरी वाद, मोटर वाहन दुर्घटना वाद, सुलहनीय ट्रैफिक चालान, बिजली के मामले एवं अन्य सुलहनीय वादों का भी निस्तारण कराया जा सकता है।
इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव अरविंद कुमार दास के अलावे सभी न्यायिक पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़








