
95 प्रतिशत अंक लाने पर तनुश्री का सम्मान
आर.के.सी.एल की ओर से आयोजित फाईनेंशियल एकाउन्ट परीक्षा मे प्राप्त किए उत्कृष्ट अंक
पाली 17 मार्च। राजस्थान नालेज ऑफ कम्प्यूटर काॅरपरेशन की ओर से आयोजित राजस्थान राज्य फाईनेंशियल एकाउन्ट परीक्षा मे जिले उत्कृष्ट अंक प्राप्ति पर मंगलवार को जिला परिषद कार्यालय मे परीक्षार्थी को मेरिट प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आर.के.सी.एल जिला परियोजन अधिकारी हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि राजस्थान नालेज ऑफ कम्प्यूटर काॅरपरेशन की ओर से आयोजित राजस्थान राज्य फाईनेंशियल एकाउन्ट ऑनलाइन परीक्षा मे सरदार पटेल नगर निवासी तनुश्री पुत्री विक्रम सिंह परिहार ने 95 प्रतिशत अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया। जिस पर मंगलवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक राजेश चौधरी ने मेरिट प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उप निदेशक संजय खान ,सहायक प्रोगामर विजय कुमार, अनिल कुमार शर्मा, जितेन्द्र कुमार शर्मा, लक्ष्मण गौड आदि मौजूद रहे।



