बलिया

उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों के लिए बना मॉडल–अमिताभ उपाध्याय

बलिया-बैरिया।खंड विकास कार्यालय बैरिया के सभागार में उत्तर प्रदेश, भारत का ग्रोथ इंजन कार्यक्रम के दूसरे दिन ब्लाक प्रमुख मधु सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, जन आरोग्य योजना, अटल पेंशन योजना समेत विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को जागरूक किया गया।इस अवसर पर अमिताभ उपाध्याय ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने बीते 8 वर्षों में कानून व्यवस्था, निवेश, बुनियादी ढांचे और जनकल्याणकारी योजनाओं में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों के लिए एक मॉडल बन चुका है।मधु सिंह ने कहा कि, “2017 से पहले उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी, अराजकता, वसूली, और अपराध की घटनाएं थीं, जो प्रदेश को एक बीमारू राज्य के रूप में दर्शाती थीं।” उन्होंने यह भी कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इन समस्याओं पर कड़ी कार्रवाई की गई, और इसके परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश अब ‘भारत का ग्रोथ इंजन’ के रूप में जाना जा रहा है।कार्य क्रम में बीडीओ आदित्य कुमार सिंह अरविंद मौर्य रितेश राय मुकेश सिंह प्रवीण मौर्य हेमंत कुमार ने अपने विचार रखे।

Back to top button
error: Content is protected !!