A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमें सम्राट अशोक के पद चिन्हों पर चलना चाहिए–शिवकुमार वर्मा मंटन

बैरिया।चक्रवर्ती सम्राट अशोक का 2369 वां जयंती समारोह धूम धाम से मनाया गया। शनिवार को बैरिया नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन ने हरी झंडी दिखाकर मोटरसाइकिल जुलुस को रवाना। इस अवसर पर मंटन वर्मा ने कहा की चक्रवर्ती सम्राट अशोक विश्व के महानतम सम्राटों में से एक थे। सम्राट अशोक को बेहतर कुशल शासन प्रणाली के लिए जाना जाता है। हमें चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान से सबक लेना चाहिए और उनके बताए हुए पद चिन्ह पर चलते हुए देश और समाज को आगे बढ़ाना चाहिए।कहा कि भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों में सम्राट अशोक की छाप गहरी और स्थायी है। मौर्य वंश के इस महान शासक, जिन्होंने लगभग 268 ईसा पूर्व से 232 ईसा पूर्व तक शासन किया, ने न केवल प्राचीन भारत को एकजुट किया, बल्कि अपने शासनकाल में अपनाए गए मूल्यों को भी एक ऐसी विरासत के रूप में छोड़ा, जो आज भी देश के प्रतीकों में प्रतिबिंबित होती है।इस अवसर पर विनय प्रकाश अंचल कमलेश वर्मा विनायक मौर्य उमेश यादव आदि ने अपने विचार रखे।

Back to top button
error: Content is protected !!