A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सैनिक विद्यालय तिलैया के अभिमन्यु प्रसाद ने CBSE 10वीं में लहराया परचम, 95.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का बढ़ाया मान

IIT में प्रवेश का है सपना, बचपन से इंजीनियर बनने का जुनून लिए कर रहा है कड़ी मेहनत

सैनिक विद्यालय तिलैया के अभिमन्यु प्रसाद ने CBSE 10वीं में लहराया परचम, 95.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का बढ़ाया मान
IIT में प्रवेश का है सपना, बचपन से इंजीनियर बनने का जुनून लिए कर रहा है कड़ी मेहनत


झारखंड के प्रतिष्ठित सैनिक विद्यालय तिलैया के मेधावी छात्र अभिमन्यु प्रसाद ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में 476 अंक प्राप्त कर 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अपनी मेहनत और लगन के दम पर अभिमन्यु ने न सिर्फ अपने विद्यालय, बल्कि अपने परिवार और पैतृक गांव का भी गौरव बढ़ाया है।

अभिमन्यु ने सैनिक विद्यालय तिलैया में नवम कक्षा में नामांकन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कराया था, जिसमें उन्होंने पूरे झारखंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। तभी से उन्होंने शिक्षा में अनुशासन और निरंतर अभ्यास को अपनी आदत बना लिया। अब बोर्ड परीक्षा के शानदार प्रदर्शन ने उनके भविष्य के सपनों को और भी पंख दे दिए हैं।

अभिमन्यु का अगला लक्ष्य देश की सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्था IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) में दाखिला पाना है। वे इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहते हैं और इसके लिए अभी से ही दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने खुद को जेईई (JEE) की तैयारी में झोंक दिया है और पूरी लगन से पढ़ाई में जुटे हुए हैं।

अभिमन्यु के पिता अनिरुद्ध प्रसाद भारतीय रेलवे में एक ईमानदार कर्मचारी हैं, जबकि माता अर्चना कुमारी स्नातक होने के बावजूद गृहणी का दायित्व पूरी निष्ठा से निभा रही हैं।

अभिमन्यु की परवरिश मुख्य रूप से उनके ननिहाल गेरानडी, नवादा (बिहार) जिले के गोविंदपुर प्रखंड के थाली थाना क्षेत्र के गांव में हुई। वहां के शिक्षित और सुसंस्कृत माहौल में उनका बचपन बीता। उनके नाना, जो जन वितरण प्रणाली के एक डीलर हैं, ने अभिमन्यु के लालन-पालन में विशेष भूमिका निभाई। घर में शिक्षा को सर्वोपरि मानने की परंपरा रही, जिसका असर अभिमन्यु के व्यक्तित्व और पढ़ाई पर साफ झलकता है।

परिवार वालों के अनुसार, बचपन से ही अभिमन्यु में पढ़ाई को लेकर एक खास लगन और अनुशासन देखा गया। अब वही जुनून उन्हें IIT की ओर अग्रसर कर रहा है। उनका यह सफर न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह दर्शाता है कि ग्रामीण परिवेश से आने वाला बच्चा भी अगर सही दिशा और मार्गदर्शन पाए, तो ऊँचाईयों को छू सकता है।

सैनिक विद्यालय तिलैया के शिक्षक भी अभिमन्यु की प्रशंसा करते हुए कहते हैं कि वह एक अनुशासित, जिज्ञासु और मेहनती छात्र है, जिसकी लगन निश्चित ही उसे भविष्य में बड़ी सफलता दिलाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!