A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष साइबर थाना एवं साइबर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी के द्वारा एन सी सी 27बिहार बटालियन गया मे एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया l

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुशार, आज दिनांक 29.05.2025 को पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष साइबर थाना एवं साइबर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी के द्वारा एन.सी.सी. 27 बिहार बटालियन, Gaya में एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में उपस्थित सभी बच्चो एवं प्रध्यापकों को साइबर सुरक्षा एवं अपराध के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साइबर धोखाधड़ी के शिकार होने के बाद, अपनायी जाने वाली तत्काल उचित कदमों की जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर एन.सी.सी. 27 बिहार बटालियन, Gaya के वरीय पदाधिकारी द्वारा पुलिस उपाधीक्षक(साइबर थाना), गया को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
किसी भी तरह के साइबर अपराध का शिकार होने पर अविलंब 1930 पर कॉल कर या https://cybercrime.gov.in वेब पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराए।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!