
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
गुरुवार 25 दिसंबर 2025, छत्तीसगढ
============> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार आजादी के पहले अंग्रेजों के समय से चली आ रही प्रचलित सलामी- गाॅर्ड ऑफ ऑनर” परंपरा को अब छत्तीसगढ प्रदेश में समाप्त किया जा रहा है। गृह विभाग ने कल बुधवार 24 दिसंबर को गॉर्ड ऑफ ऑनर के नियमों में परिवर्तन किए जाने का विधिवत आदेश भी जारी किया और इसे तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। मालूम हो कि राज्य के मंत्रियों अधिकारियों, पुलिस विभाग के आला अनिकारियों को सामान्य दौरे , निरिक्षण, और भ्रमण के दौरान उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की प्रथा रही है। छत्तीसगढ राज्य निर्माण के 25 वर्षों बाद भी यह परंपरा चली आ रही है। छत्तीसगढ ईए उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रशासनिक सुधार को लेकर इस परंपरा को समाप्त किए जाने का निर्णय लिया है। इसके पीछे उद्देश्य है कि पुलिस बल की कार्यक्षमता का सही उपयोग कानून व्यवस्था को बेहतर करना और औपनिवेशिक सोच से बंधी हुई परंपराओं को खत्म करना है। जारी आदेश में यह भी कहा गया कि प्रोटोकॉल के अनुसार संवैधानिक पदों पर आसीन महानुभावों, विशिष्ट अतिथियों के लिए यह गॉर्ड ऑफ ऑनर की व्यवस्था पहले जैसे ही बनी रहेगी। प्रदेश शासन का यह निर्णय प्रशासनिक सुधारों को लेकर प्रतिबद्धता, आधुनिक, जनोपयोगी व्यवस्था की दिशा महत्वपूर्ण कदम भी है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से पुलिस बल की कार्यक्षमता में सुधार होगा।













