कांठ: नलकूप की हौज में डूबने से पंचायत सहायक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



कांठ (मुरादाबाद)। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर खालसा उर्फ तेलीपुरा में नलकूप की हौज (हौदिया) में नहाने के दौरान डूबने से पंचायत सहायक की मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कांठ तहसील क्षेत्र के गांव अलीपुर खालसा उर्फ तेलीपुरा के पूर्व प्रधान इंद्रपाल सिंह के पुत्र घमेंद्र सिंह उर्फ बाबू (24 वर्ष) गांव में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत थे। वह अपने घर के निकट स्थित नलकूप पर नहाने के लिए गए थे। कुछ समय बाद नहाने पहुंचे गांव के युवकों ने हौज में भरे पानी के भीतर उनके पैर दिखाई देने पर शोर मचा दिया। युवकों की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल घमेंद्र को हौज से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें उपचार के लिए छजलैट के एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घमेंद्र अविवाहित थे और दो भाइयों में बड़े थे। उनकी असमय मौत से मां नीरज देवी, छोटे भाई मयंक समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि घमेंद्र मिलनसार और व्यवहार कुशल युवक थे। उनकी अचानक हुई मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ। ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsजिला संवाददाता अंगद यादव अम्बेडकरनगर बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत किछौछा दरगाह नई बस्ती स्थित बैठका रोड पर बुधवार…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ सदर कोतवाली उन्नाव की चौकी सुतिया तारा में तैनात दरोगा अतुल सिंह चौकी के अंदर वर्दी…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बुधवार को महराजगंज पहुंचे। यहां आयोजित PDA जन पंचायत में…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वन्दना सिंह…
पूरी खबर पढ़ें →
प्लांट संचालक के मुताबिक, बिजली की आपूर्ति बहाल होने के बाद काजू सुखाने वाली तीनों ड्रायर मशीनें एक…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला 24 घंटे के अंदर नए पदस्थापन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।