Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

महुली नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में पकरी और शिवाजी तालाब दुद्धी का दबदबा

10 Jun 2026, 04:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260609 222230

महुली/दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_ विकास खंड दुद्धी के अंतर्गत महुली स्थित श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान में आयोजित श्री राजा बरियार शाह नाइट कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा। दिन के दोनों मैचों में बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी देर रात तक मैदान में मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे।  IMG 20260610 WA0034 1
टूर्नामेंट के दूसरे दिन का पहला मुकाबला पकरी और घिवही के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पकरी की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 166 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से निशु ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 23 गेंदों पर 61 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके जवाब में 167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी घिवही की टीम निर्धारित ओवरों में केवल 108 रन ही बना सकी। इस प्रकार पकरी ने 58 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। शानदार बल्लेबाजी के लिए निशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।IMG 20260609 225807
वहीं दिन का दूसरा मुकाबला जमुई (झारखंड) और शिवाजी तालाब दुद्धी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवाजी तालाब दुद्धी की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने 10 ओवरों में 3 विकेट खोकर 187 रन का विशाल स्कोर बनाया। इस दौरान टिन्नी ने 31 गेंदों पर 93 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि विशाल ने 14 गेंदों पर 43 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती प्रदान की। जवाब में जमुई झारखंड की टीम निर्धारित 10 ओवरों में केवल 85 रन ही बना सकी और मुकाबला 102 रन से हार गई। इस जीत के साथ शिवाजी तालाब दुद्धी ने भी अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार विकास कुमार कन्नौजिया उर्फ बबलू के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता में नंदकिशोर कन्नौजिया, गोलू, संस्कार सिंह एवं आशु गोस्वामी ने अंपायर की भूमिका निभाई। वहीं सोनू कुमार ने स्कोरर तथा अभिरंजन कुमार कन्नौजिया ने आंखों देखा हाल प्रस्तुत कर मैच को और रोचक बनाया।IMG 20260609 222230
इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, राजनाथ गोस्वामी, अमरेश कुमार कन्नौजिया, मनोज कुमार कन्नौजिया, सूरज कुमार, सन्नी कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। टूर्नामेंट में लगातार हो रहे रोमांचक मुकाबलों से क्षेत्र में खेल का उत्साह चरम पर पहुंच गया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ambedkar Nagar16 Sep

दरगाह नई बस्ती क्षेत्र में सड़क किनारे मिला 60 वर्षीय महिला का शव

जिला संवाददाता अंगद यादव अम्बेडकरनगर बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत किछौछा दरगाह नई बस्ती स्थित बैठका रोड पर बुधवार…

पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज में PDA जन पंचायत, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्षश्यामलाल पाल ने भाजपा पर साधा निशाना।
Mahrajganj16 Sep

महराजगंज में PDA जन पंचायत, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्षश्यामलाल पाल ने भाजपा पर साधा निशाना।

महराजगंज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बुधवार को महराजगंज पहुंचे। यहां आयोजित PDA जन पंचायत में…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना चरखारी पुलिस टीम द्वारा अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
Mahoba16 Sep

थाना चरखारी पुलिस टीम द्वारा अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वन्दना सिंह…

पूरी खबर पढ़ें →
🔥 गाजीपुर में काजू एक्सपोर्ट प्लांट में भीषण आग, 32 टन RCN जलकर राख, करीब 2 करोड़ का नुकसान! बिजली आने के बाद तीनों ड्रायर मशीनें एक साथ चालू होने से शॉर्ट सर्किट की आशंका, 40 मिन
error: Content is protected !!