कांठ: दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो युवक गंभीर घायल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



कांठ (मुरादाबाद)। मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर सोमवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने वाहन और बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बिजनौर जनपद के थाना स्योहारा क्षेत्र के मोहल्ला विरामपुर निवासी मोहम्मद अरमान (25) पुत्र मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद शमशाद (26) पुत्र शमीम अहमद तथा स्योहारा के ही फैजलपुर निवासी शाहनवाज (24) पुत्र जबर खान सोमवार रात करीब आठ बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कांठ थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-हरिद्वार रोड स्थित गढ़ी-सलेमपुर पुलिस चेक पोस्ट के निकट पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार दूध वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

जिससे हादसे में मोहम्मद शमशाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहम्मद अरमान और शाहनवाज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची गढ़ी-सलेमपुर चौकी पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर मृतक और घायलों के परिवार वाले भी पहुंच गए थे। बताया गया है कि बाइक सवार तीनों युवक मजदूरी करके अपने लौट रहे थे। फिलहाल कांठ पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और दूध वाहन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ। ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सदर कोतवाली उन्नाव की चौकी सुतिया तारा में तैनात दरोगा अतुल सिंह चौकी के अंदर वर्दी…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बुधवार को महराजगंज पहुंचे। यहां आयोजित PDA जन पंचायत में…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वन्दना सिंह…
पूरी खबर पढ़ें →
प्लांट संचालक के मुताबिक, बिजली की आपूर्ति बहाल होने के बाद काजू सुखाने वाली तीनों ड्रायर मशीनें एक…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला 24 घंटे के अंदर नए पदस्थापन…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रतापगढ़ - करंट की चपेट में आने से सपा नेता जिला सचिव पिछड़ा वर्ग रामलाल वर्मा के पुत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।