Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

बस्ती: पीतपुर में मनरेगा की उड़ी धज्जियां, ‘मजदूरों का हक’ डकार रहे जिम्मेदार!

16 Jun 2026, 07:41 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
1781618763415

अजीत मिश्रा (खोजी)

बस्ती: ‘यंत्र लगाओ-मजदूर हटाओ’ की नीति से पीतपुर में सरकारी धन की खुली लूट, जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल

  • हरैया में मनरेगा का मजाक: मजदूरों को ठेंगा, जेसीबी से हो रही ‘भ्रष्टाचार की खुदाई’।
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो: पीतपुर में सरकारी धन की बंदरबांट, क्या जागेगा हरैया प्रशासन?
  • ग्राम पंचायत पीतपुर में मनरेगा में ‘जेसीबी राज’, खंड विकास अधिकारी की भूमिका संदिग्ध!
  • चुनाव से पहले ‘खजाना खाली’ करने की तैयारी? पीतपुर में जेसीबी से तालाब खुदाई पर उठ रहे सवाल।

बस्ती: विकासखंड हरैया के अंतर्गत ग्राम पंचायत पीतपुर में मनरेगा योजना की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सरकार की ओर से मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) यहाँ ‘मशीनी लूट’ का जरिया बन गई है। गाँव में तालाब खुदाई का काम मनरेगा मजदूरों से कराने के बजाय जेसीबी मशीन से धड़ल्ले से कराया जा रहा है।

IMG 20260616 WA0579

वायरल फोटो ने खोली पोल

​सोशल मीडिया पर पीतपुर में जेसीबी से तालाब खुदाई का एक वीडियो/ फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि सरकारी नियमों को ताक पर रखकर विकास कार्य के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। सवाल यह है कि यदि तालाब की खुदाई मशीन से ही होनी थी, तो मनरेगा के तहत मजदूरों का पंजीकरण क्यों किया गया और उनके नाम पर निकलने वाली मजदूरी का पैसा किसकी जेब में जा रहा है?

‘मलाई’ काटने का खेल, जिम्मेदारों की मिलीभगत

​सूत्रों की मानें तो इस पूरे खेल में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और एपीओ मनरेगा की मिलीभगत है। खण्ड विकास अधिकारी (BDO) हरैया की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि विकास खंड के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी मिलकर सरकारी खजाने की ‘मलाई’ काटने में जुटे हैं। पंचायत चुनाव नजदीक देख, ग्राम प्रधान ने सरकारी धन को आनन-फानन में ठिकाने लगाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

प्रदेश सरकार की मंशा पर फिर रहा पानी

​योगी सरकार लगातार भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन का दावा करती है, लेकिन स्थानीय स्तर पर बैठे अधिकारी और जनप्रतिनिधि इन दावों को ठेंगा दिखा रहे हैं। जेसीबी का इस्तेमाल सीधे तौर पर गरीब मजदूरों के हक पर डाका डालना है। जब मशीनें काम करेंगी, तो बेचारा मजदूर रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर होगा।

क्या कुंभकर्णी नींद से जागेंगे अधिकारी?

​अब पूरे जिले में चर्चा का विषय यह है कि क्या सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरैया के खंड विकास अधिकारी अपनी कुंभकर्णी नींद से जागेंगे? क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी ग्राम प्रधान व संबंधित विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी?

​जनता की नजरें अब उच्चाधिकारियों के एक्शन पर टिकी हैं। क्या प्रशासन इस भ्रष्टाचार के ‘पीतपुर मॉडल’ को रोकेगा या फिर जांच के नाम पर मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा?

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ghazipur06 Sep

🚨 BREAKING NEWS | यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा संकेत! अब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव समय पर होने की संभावना और मजबूत होती दिख रही है।

भारत सरकार ने चुनावी राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में जनगणना की जनसंख्या गणना का कार्यक्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
रेहड़ में बाइक की टक्कर से फास्ट फूड विक्रेता की मौत, परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट #Bijnornews #Rehad
Bijnor06 Sep

रेहड़ में बाइक की टक्कर से फास्ट फूड विक्रेता की मौत, परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट #Bijnornews #Rehad

बादीगढ़-कल्लूवाला मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने फास्ट फूड विक्रेता सचिन कश्यप (28) की ठेली में जोरदार टक्कर…

पूरी खबर पढ़ें →
संविधान–आरक्षण बचाओ अभियान को धार देगी अपनी मैनपुरी, मऊ और बिजनौर में आयोजित होंगी विशाल जनसभाएं, स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे संबोधितजनता पार्टी, तीन जिलों में होगी विशाल रैली
अमरपुर घना की बदहाल मुख्य सड़क बनी मुसीबत, जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीण परेशान स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को उठानी पड़ रही परेशानी, बारिश में हालात और भी बदतर
error: Content is protected !!