Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्री बंशीधर नगर उपकारा का हुआ उद्घाटन, अनुमंडल को मिली बड़ी सौगात

20 Jun 2026, 07:55 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा: गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर (पूर्व नाम नगर उंटारी) के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। अनुमंडल क्षेत्र को न्यायिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मिली, जब नवनिर्मित श्री बंशीधर नगर उपकारा (सब-जेल) का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन कियागया।app 17800602006a1990288e54e 1001080561 2उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव शामिल हुए। उनके साथ पलामू प्रक्षेत्र के आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल, गढ़वा उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह, जिला परिषद सदस्य बाला रानी सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थितरहे।FB IMG 1781954785996ज्ञातहो कि वर्ष 1992 में अनुमंडल के रूप में अस्तित्व में आए श्री बंशीधर नगर में न्यायिक एवं प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार की मांग लंबे समय से की जा रही थी। वर्ष 2020 में अनुमंडलीय न्यायालय की स्थापना के बाद अब उपकारा का संचालन शुरू होने से न्यायिक व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। इससे बंदियों के आवागमन में सुविधा होगी, सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी तथा न्यायिक प्रक्रियाओं के निष्पादन में तेजी आएगी।IMG 20260620 WA0031इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उपकारा का निर्माण क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि आम लोगों को भी प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा।IMG 20260620 WA0036उपकारा के उद्घाटन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखा गया और समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

— वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवैध शराब निर्माण एवं आरोपियों के विरुद्ध सागर पुलिस की कार्यवाही,दोनों अपराधों में 16 आरोपी गिरफ्तार
Sagar09 Sep

अवैध शराब निर्माण एवं आरोपियों के विरुद्ध सागर पुलिस की कार्यवाही,दोनों अपराधों में 16 आरोपी गिरफ्तार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * थाना बण्डा एवं थाना विनायका में पंजीबद्ध अपराधों…

पूरी खबर पढ़ें →
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण फैसला
Bilaspur09 Sep

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण फैसला

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त, 5 प्रकरण दर्ज
Dhar09 Sep

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त, 5 प्रकरण दर्ज

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!