Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांठ: कार ने दो बाइकों में मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की हुई मौत, छह लोग घायल

23 Jun 2026, 09:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

 

file 0000000000307208aa2e4b91bf955623
हादसे में क्षतिग्रस्त कार और मृतक सरफराज की फाइल फोटो।

कांठ (मुरादाबाद)। मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर सामने आ रही तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। जिससे हादसे में दोनों बाइकों पर सवार सात लोग घायल हो गए। इनमें से एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दो बच्चों और महिला सहित कई की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त दोनों बाइकों और कार को कब्जे में लेकर मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

IMG 20260623 1106471292
हादसे के बाद अस्पताल में घायलों का हाल जानने पहुंचे सीओ शुभम पटेल।

यह हादसा मंगलवार की सुबह करीब 10:20 बजे कांठ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुर्जर के पास स्थित तालाब के सामने हुआ। कांठ की ओर से मुरादाबाद की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार UP20CZ8043 ने छजलैट की ओर से कांठ आ रही दो बाइकों में दूसरी साइड में पहुंचकर सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त की थी कि दोनों बाइकें चकनाचूर तो वहीं कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसी के साथ हादसे में एक बाइक संख्या UP21W1864 पर सवार कांठ तहसील व छजलैट थाना क्षेत्र के सिराज नगर निवासी मोहम्मद सरफराज (आयु 35 वर्ष) उनकी पत्नी नाहिद (आयु 33 वर्ष), बेटी अबरीश (आयु 6 वर्ष) और बेटा ओन (आयु 4 वर्ष) गंभीर घायल हो गए। इसी के साथ दूसरी बाइक संख्या UP21DV6502 पर सवार सोहित (आयु 27 वर्ष) पुत्र वीर सिंह, श्योराज सिंह (आयु 85 वर्ष) पुत्र नेता और रवि कुमार (आयु 18 वर्ष) पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम बैरमपुर थाना छजलैट, तहसील कांठ भी घायल हो गए। इधर चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। जहां से चिकित्सकों ने मोहम्मद सरफराज, नाहिद, अबरीश, ओन, सोहित और श्योराज सिंह मुरादाबाद रेफर कर दिया। जहां कुछ देर बाद ही मोहम्मद सरफराज ने दम तोड़ दिया। जिस पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामें की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ शुभम पटेल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और घटना स्थल पर भी मौका मुआयना किया। कांठ पुलिस ने हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त दोनों बाइकों और कार को कब्जे में ले लिया है। मोहम्मद सरफराज की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ। ✍️  

 

 

 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भवानीगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
Siddharthnagar15 Sep

भवानीगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पॉक्सो एक्ट…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना त्रिलोकपुर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालक को 10 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द । परिजनों द्वारा थाना त्रिलोकपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
Siddharthnagar15 Sep

थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

डॉ० अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा "अपराध की रोकथाम एंव वांछित/वारण्टीयों की गिरफ्तारी" के सम्बन्ध में…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में सैनी धर्मशाला में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ, यज्ञ में दी आहुतियां
Moradabad15 Sep

कांठ में सैनी धर्मशाला में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ, यज्ञ में दी आहुतियां

कांठ नगर स्थित सैनी धर्मशाला में भगवान श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर 11 दिवसीय गणेश महोत्सव एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में 28 सितंबर को ऐतिहासिक होगी जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा: पूर्व विधायक
Moradabad15 Sep

कांठ में 28 सितंबर को ऐतिहासिक होगी जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा: पूर्व विधायक

कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू के नेतृत्व में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जन्म…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ: आर्य बंधुओं ने जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती करने की उठाई मांग
Moradabad14 Sep

कांठ: आर्य बंधुओं ने जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती करने की उठाई मांग

आर्य समाज के महान समाज सुधारक वेदों के उद्धारक एवं राष्ट्रीय जागरण के अग्रदूत महर्षि दयानंद सरस्वती के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!