Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांठ में वन विभाग को मिली बड़ी सफलता: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

07 Jul 2026, 11:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
    Screenshot 20260707 231436 Photos2पिंजरे में कैद पकड़ा गया तेंदुआ।

कांठ (मुरादाबाद)। तहसील कांठ क्षेत्र के गांव अन्यारी में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। देर रात तेंदुआ पिंजरे में फंस गया, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सफल रेस्क्यू अभियान चलाया।

Screenshot 20260707 231333 Photos2
कांठ तहसील क्षेत्र के गांव अन्यारी में पकड़ा गया तेंदुआ।

डिप्टी वन रेंजर कांठ पुष्पेंद्र सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तेंदुए को सुरक्षित मुरादाबाद स्थित डियर पार्क पहुंचाया। उन्होंने “वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज” को बताया कि तेंदुए का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया है।उन्होंने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ लगभग चार वर्ष का नर है। फिलहाल वन विभाग के अधिकारी इस पर विचार-विमर्श कर रहे हैं कि उसे किस सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाए।

गौरतलब है कि गांव अन्यारी में पिछले कई दिनों से तेंदुए की मौजूदगी के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल था। लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद वन विभाग ने सोमवार सुबह किसान प्रमोद कुमार के खेत में पिंजरा लगाया था, जिसमें देर रात तेंदुआ फंस गया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने वन विभाग की तत्परता और सफल कार्रवाई की सराहना करते हुए टीम का आभार व्यक्त किया।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार। ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को कान्हा गोशाला चिउरहा का किया स्थलीय निरीक्षण
Mahrajganj14 Sep

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को कान्हा गोशाला चिउरहा का किया स्थलीय निरीक्षण

डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने कान्हा गोशाला का किया निरीक्षण, 106 गोवंशों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा महराजगंज…

पूरी खबर पढ़ें →
ऊंचाहार पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, शिवमहापुराण कथा में हुईं शामिल
Mahrajganj14 Sep

ऊंचाहार पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, शिवमहापुराण कथा में हुईं शामिल

ऊंचाहार पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, शिवमहापुराण कथा में हुईं शामिल सीहोर वाले प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने उमड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा की दीं कोटि-कोटि मंगलकामनाएं
Mahrajganj14 Sep

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा की दीं कोटि-कोटि मंगलकामनाएं

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा की दीं कोटि-कोटि मंगलकामनाएं लखनऊ/ उत्तर प्रदेश गणेशोत्सव…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!