
फुलझर राज की माटी के लाल श्री राजेन्द्र नायक बने छत्तीसगढ़ राज्य शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्षमरार पटेल समाज में हर्ष की लहर, समाज ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

हरिता पटेल जिला रिपोर्टर वंदे भारत न्युज टीवी न्युज चैनल सरायपाली/मोहदा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्राम मोहदा, सरायपाली के सुपुत्र एवं फुलझर राज की माटी के लाल श्री राजेन्द्र नायक को छत्तीसगढ़ राज्य शाकंभरी बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पूरे क्षेत्र सहित मरार पटेल समाज में खुशी और गर्व का वातावरण है।
श्री राजेन्द्र नायक की नियुक्ति को समाज ने फुलझर राज क्षेत्र के सम्मान और मरार पटेल समाज की गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली, समाजसेवा, किसानों के प्रति समर्पण और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
मरार पटेल समाज ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री राजेन्द्र नायक के नेतृत्व में शाकंभरी बोर्ड किसानों, बागवानी, फल-सब्जी उत्पादकों तथा ग्रामीण विकास से जुड़े अनेक क्षेत्रों में प्रभावी कार्य करेगा और प्रदेश के विकास में नई दिशा प्रदान करेगा। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मरार पटेल समाज, फुलझर राज एवं समस्त शुभचिंतकों की ओर से श्री राजेन्द्र नायक को दिल की गहराइयों से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, सफल और जनहितकारी कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं । फुलझर राज की माटी का यह सम्मान पूरे मरार पटेल समाज का सम्मान है। हमें विश्वास है कि श्री राजेन्द्र नायक अपने कार्यों से समाज और प्रदेश का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगे।




