Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांठ: भाकियू अराजनैतिक ने संगठन विस्तार पर दिया जोर, किसानों की समस्याओं के समाधान का लिया संकल्प

09 Jul 2026, 09:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260709 1445424232
कांठ में बैठक के दौरान मौजूद भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। 

कांठ (मुरादाबाद)। तहसील परिसर कांठ में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने और किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया। साथ ही ग्राम, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर संगठन का विस्तार करते हुए कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

गुरुवार को बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह रंधावा ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का गठन किसानों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन को प्रत्येक गांव तक पहुंचाकर किसानों को एकजुट किया जाएगा, ताकि उनकी आवाज प्रशासन और सरकार तक मजबूती से पहुंच सके।

वक्ताओं ने किसानों से संगठन से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि एक मजबूत किसान संगठन ही किसानों के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा कर सकता है। बैठक के दौरान संगठन की ग्राम, ब्लॉक एवं तहसील कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और कई कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह रंधावा ने की, जबकि संचालन तहसील महामंत्री अशोक कुमार शर्मा ने किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष छजलैट ऋषिपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष समरपाल सिंह, तहसील महामंत्री अशोक कुमार शर्मा, हीरा सिंह, रिचपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह, चमन सिंह, लाल बहादुर सिंह, हरपाल सिंह, पूरन सिंह, देवेंद्र सिंह, कुशलपाल सिंह, विरेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

रिपोर्ट: पंकज कुमार। ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रयागराज झूसी त्रिवेणीपुरम में पहली बार रॉयल विलास रिसॉर्ट& क्लब में गणेश चतुर्थी मूर्ति स्थापना
Prayagraj14 Sep

प्रयागराज झूसी त्रिवेणीपुरम में पहली बार रॉयल विलास रिसॉर्ट& क्लब में गणेश चतुर्थी मूर्ति स्थापना

रॉयल विलास रिसॉर्ट & क्लब त्रिवेणीपुरम में पहली बार 2026 में गणेश प्रतिमा स्थापित किया गया झूसी व्यापार…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रयागराज झूसी त्रिवेणीपुरम में पहली बार रॉयल विलास रिसॉर्ट& क्लब में गणेश चतुर्थी मूर्ति स्थापना
Prayagraj14 Sep

प्रयागराज झूसी त्रिवेणीपुरम में पहली बार रॉयल विलास रिसॉर्ट& क्लब में गणेश चतुर्थी मूर्ति स्थापना

झूसी व्यापार मंडल अध्यक्ष महोदय श्री सूरज सोनकर अमित कुमार श्रीवास्तव व महिला टीम द्वारा गणेश जी की…

सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार — चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद, चेसिस-इंजन नंबर मिटाकर पहचान छिपाने का खेल!
A2Z सभी खबर सभी जिले की14 Sep

सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार — चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद, चेसिस-इंजन नंबर मिटाकर पहचान छिपाने का खेल!

बड़ी खबर । सरसावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी करने…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में कथित नकली सिक्का फैक्ट्री का बड़ा भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार — 20 रुपये के 6,400 सिक्के बरामद, मशीनों से लेकर दर्जनों डाई और करीब ₹5 लाख के अधबने सिक्के मिले
error: Content is protected !!