Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांठ: भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

13 Jul 2026, 11:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
FB IMG 17839432010192
भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को सम्मानित करते पदाधिकारी।

कांठ (मुरादाबाद)। भारत विकास परिषद, रुहेलखंड पश्चिम (विकास रत्न) प्रांत की कांठ शाखा का अधिष्ठापन एवं दायित्व बोध समारोह कांठ नगर के मुख्य बाजार स्थित वैश्य धर्मशाला में आयोजित किया गया। समारोह में परिषद के प्रांतीय महासचिव नीरज मित्तल ने नवगठित कार्यकारिणी एवं नए सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना के साथ समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

FB IMG 17839432252552
कार्यक्रम को संबोधित करते निवर्तमान विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भाजपा के निवर्तमान विधायक राजेश कुमार सिंह ‘चुन्नू’ ने कहा कि देश और समाज के हित में भारतीय संस्कृति को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने पश्चिमी संस्कृति के अंधानुकरण से बचने और भारतीय संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता, सचिव गौरव बिश्नोई, महिला संयोजिका मनीषा माहेश्वरी सहित सचिन चौहान, सुरेश चौहान, प्रमोद बिश्नोई एवं मुकेश माहेश्वरी को दायित्व एवं पद की शपथ दिलाई गई।

FB IMG 17839431946172
कार्यक्रम में शपथ ग्रहण करते भारत विकास परिषद के सदस्य।

अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में बताया कि भारत विकास परिषद की कांठ शाखा का गठन वर्ष 2006 में हुआ था। उन्होंने कहा कि इस बार संगठन से समाज के प्रतिष्ठित लोग बड़ी संख्या में जुड़े हैं और सदस्यता के क्षेत्र में शाखा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने सभी सदस्यों से परिषद के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

समारोह को प्रांतीय अध्यक्ष अजय कट्टा, प्रांतीय महासचिव नीरज मित्तल, राष्ट्रीय गतिविधि सेवा के सदस्य अजय कुमार बिश्नोई, प्रांतीय संगठन सचिव प्रशांत त्यागी, प्रांतीय संयोजक (संस्कार गतिविधि) राजुल अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के संयुक्त मंत्री मुकेश माहेश्वरी तथा प्रांतीय मीडिया प्रभारी सुदेश बिश्नोई ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट दीपक बिश्नोई ने किया।

IMG 20260713 WA00112
मुख्य अतिथि को पटका पहनाकर सम्मानित करने प्रांतीय मीडिया प्रभारी सुदेश बिश्नोई।

इस अवसर पर वैश्य सभा कांठ के अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी, बिश्नोई वैश्य सभा के अध्यक्ष अनिल बिश्नोई, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री एवं नगर अध्यक्ष निरुपम बिश्नोई, सहकारी गन्ना विकास समिति के सभापति कुंवर सुरेंद्र सिंह, भाजपा नेता प्रमोद बिश्नोई, चौधरी हुक्म सिंह, सक्वीर सिंह, सचिन चौहान उर्फ बंटी, पंकज चौहान, सुरेश चौहान, भगवान सिंह, अशोक कुमार बिश्नोई, अशोक कुमार पेली, पुनीत कुमार, विष्णु अवतार प्रजापति सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

रिपोर्ट: पंकज कुमार। ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रयागराज झूसी त्रिवेणीपुरम में पहली बार रॉयल विलास रिसॉर्ट& क्लब में गणेश चतुर्थी मूर्ति स्थापना
Prayagraj14 Sep

प्रयागराज झूसी त्रिवेणीपुरम में पहली बार रॉयल विलास रिसॉर्ट& क्लब में गणेश चतुर्थी मूर्ति स्थापना

रॉयल विलास रिसॉर्ट & क्लब त्रिवेणीपुरम में पहली बार 2026 में गणेश प्रतिमा स्थापित किया गया झूसी व्यापार…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रयागराज झूसी त्रिवेणीपुरम में पहली बार रॉयल विलास रिसॉर्ट& क्लब में गणेश चतुर्थी मूर्ति स्थापना
Prayagraj14 Sep

प्रयागराज झूसी त्रिवेणीपुरम में पहली बार रॉयल विलास रिसॉर्ट& क्लब में गणेश चतुर्थी मूर्ति स्थापना

झूसी व्यापार मंडल अध्यक्ष महोदय श्री सूरज सोनकर अमित कुमार श्रीवास्तव व महिला टीम द्वारा गणेश जी की…

सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार — चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद, चेसिस-इंजन नंबर मिटाकर पहचान छिपाने का खेल!
A2Z सभी खबर सभी जिले की14 Sep

सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार — चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद, चेसिस-इंजन नंबर मिटाकर पहचान छिपाने का खेल!

बड़ी खबर । सरसावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी करने…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में कथित नकली सिक्का फैक्ट्री का बड़ा भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार — 20 रुपये के 6,400 सिक्के बरामद, मशीनों से लेकर दर्जनों डाई और करीब ₹5 लाख के अधबने सिक्के मिले
error: Content is protected !!