A2Z सभी खबर सभी जिले की
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्धारित समय सीमा में एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण व डिजिटाइजेशन पूरा करने का दिया निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने आज मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर 2026) के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण तथा उसके डिजिटाइजेशन की प्रगति की ऑनलाइन समीक्षा बैठक की।
बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए।
समीक्षा के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण व डिजिटाइजेशन की विधानसभा वार अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। जिन क्षेत्रों में कम वितरण तथा डिजिटाइजेशन हुआ है, वहां विशेष अभियान चलाकर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी एवं बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत फॉर्म का वितरण और उसका डिजिटाइजेशन पूरा करें।
साथ में मतदाता सूची से एब्सेंट, शिफ्टेड, डुप्लीकेट और मृत मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और नियमों के तहत तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ, त्रुटिहीन और पारदर्शी मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र की बुनियाद है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं करें। कहा कि सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ, सुपरवाइजरों को आपसी समन्वय के साथ तय समय सीमा के भीतर मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करें।
ऑनलाइन बैठक में एसआइआर 2026 से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की भी समीक्षा की गई तथा सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsआज दिनांक 04.09.2026 को गया कॉलेज में NCC कैडेट्स के बीच साइबर जागरूकता एवं नशा विरोधी जागरूकता अभियान…
पूरी खबर पढ़ें →
जनता भाजपा को चुनाव में नकारेगीः राकेश बघेल हाथरस सिकंदराराऊ,। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री…
पूरी खबर पढ़ें →
किसानों की आवाज बने भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल किसानों की समस्याओं को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नन्हे-मुन्ने बने कृष्ण-राधा, भजनों व नृत्य से गूंजा विद्यालय परिसर पुरदिलनगर, हाथरस। सरस्वती विद्या मन्दिर,…
पूरी खबर पढ़ें →
किसानों की आवाज बने भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल किसानों की समस्याओं को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
**₹4.30 लाख की नकदी कमी से खुला राज, जांच बढ़ी तो सामने आए करोड़ों के नकली नोट; तीन…
पूरी खबर पढ़ें →