Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 41 सरकारी विद्यालयों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया जाएगा सम्मानित 05 अगस्त तक ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित

16 Jul 2026, 08:50 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260715 WA0319

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित विभिन्न मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरकारी विद्यालयों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, गतिविधि आधारित शिक्षण, छात्र केंद्रित वातावरण तथा सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना है। इसके तहत जिले के कुल 41 चयनित विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य, उच्च, उच्च माध्यमिक एवं आवासीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रधानाध्यापिका से ऑनलाइन माध्यम से नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। निर्धारित मूल्यांकन मानकों के आधार पर चयनित विद्यालयों की विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) को विद्यालय के समग्र विकास एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में सतत सुधार हेतु प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि उच्च विद्यालय को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹1,00,000, द्वितीय ₹50,000 व तृतीय -₹25,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मध्य विद्यालय को प्रथम पुरस्कार ₹50,000, द्वितीय ₹25,000 व तृतीय ₹10,000, प्राथमिक विद्यालय को प्रथम पुरस्कार ₹50,000, द्वितीय ₹25,000 व तृतीय ₹10,000 जबकि आवासीय विद्यालय को प्रथम पुरस्कार ₹1,00,000 दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रत्येक प्रखण्ड के प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालय को भी प्रथम पुरस्कार ₹50,000, द्वितीय ₹25,000 व तृतीय ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

इसके नामांकन की प्रक्रिया ऑनलाइन है। ऑनलाइन लिंक 20 जुलाई, 2026 को सभी विद्यालयों को आधिकारिक वॉट्सऐप ग्रुप के माध्यम से साझा की जाएगी। सभी प्रधानाध्यापक निर्धारित प्रारूप में आवश्यक विवरण एवं साक्ष्य (फोटो, वीडियो एवं अन्य प्रमाण) सहित ऑनलाइन आवेदन भरना सुनिश्चित करेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

उपायुक्त ने इसके मूल्यांकन के मुख्य बिंदु पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्यालयों का चयन छात्र उपस्थिति, आधार सीडिंग, अपार आईडी जनरेशन, उच्च प्रतिधारण दर, कम ड्रॉपआउट दर, मध्याह्न भोजन कवरेज, इको क्लब गठन, पोषण वाटिका, कम लागत-शून्य लागत गतिविधियों का क्रियान्वयन, रेल मूल्यांकन, जिला स्तरीय निरीक्षण दल के विद्यालय भ्रमण तथा विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रियता के आधार पर किया जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

आज गया कॉलेज में NCC कैडेट्स के बीच साइबर जागरूकता एवं नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाया गया l

आज दिनांक 04.09.2026 को गया कॉलेज में NCC कैडेट्स के बीच साइबर जागरूकता एवं नशा विरोधी जागरूकता अभियान…

पूरी खबर पढ़ें →
तीन जनपदों की विधानसभा में पार्टी को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा नियुक्त किए जाने पर राकेश बघेल का किया स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

तीन जनपदों की विधानसभा में पार्टी को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा नियुक्त किए जाने पर राकेश बघेल का किया स्वागत

जनता भाजपा को चुनाव में नकारेगीः राकेश बघेल हाथरस सिकंदराराऊ,। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
किसानों की आवाज बने भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

किसानों की आवाज बने भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल

किसानों की आवाज बने भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल किसानों की समस्याओं को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर नन्हे मुन्ने बने राधा कृष्ण भजन व नित्य में गूंजा विद्यालय परिषद
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर नन्हे मुन्ने बने राधा कृष्ण भजन व नित्य में गूंजा विद्यालय परिषद

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नन्हे-मुन्ने बने कृष्ण-राधा, भजनों व नृत्य से गूंजा विद्यालय परिसर पुरदिलनगर, हाथरस। सरस्वती विद्या मन्दिर,…

पूरी खबर पढ़ें →
किसानों की आवाज बने भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

किसानों की आवाज बने भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल

किसानों की आवाज बने भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल किसानों की समस्याओं को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के जाली नोटों का खुलासा, अब NIA ने संभाली जांच की कमान
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के जाली नोटों का खुलासा, अब NIA ने संभाली जांच की कमान

**₹4.30 लाख की नकदी कमी से खुला राज, जांच बढ़ी तो सामने आए करोड़ों के नकली नोट; तीन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!