A2Z सभी खबर सभी जिले की
क्या #धनबाद में किसी बड़ी वारदात की तैयारी चल रही थी? पुलिस ने प्रेस वार्ता में किया बड़ा #खुलासा!
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धनबाद में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात हीरक रोड आउटर लेन के पास स्थित सुनसान इलाके में छापेमारी की। सूचना थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं।
छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर एक अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि मोनू कुमार यादव (21 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसकी कमर से एक लोडेड अवैध पिस्टल और KF 7.65 बोर की तीन जिंदा गोलियां बरामद हुईं। बरामद पिस्टल पर “Made in USA” अंकित है। आरोपी हथियार से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपने फरार साथी की पहचान संजय उर्फ क्रिकेट संजय के रूप में बताई, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।
डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि इस सफल कार्रवाई के लिए गठित छापेमारी दल में एसआई सोहन कुमार साहु, एसआई जोसफिना हेम्ब्रम, एएसआई हरिप्रकाश मिश्रा तथा एएसआई मनोज कुमार ओझा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और अवैध हथियार बरामद किया।
प्रकाश सोय ने कहा कि धनबाद पुलिस अपराध और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी अपराधी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsआज दिनांक 04.09.2026 को गया कॉलेज में NCC कैडेट्स के बीच साइबर जागरूकता एवं नशा विरोधी जागरूकता अभियान…
पूरी खबर पढ़ें →
जनता भाजपा को चुनाव में नकारेगीः राकेश बघेल हाथरस सिकंदराराऊ,। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री…
पूरी खबर पढ़ें →
किसानों की आवाज बने भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल किसानों की समस्याओं को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नन्हे-मुन्ने बने कृष्ण-राधा, भजनों व नृत्य से गूंजा विद्यालय परिसर पुरदिलनगर, हाथरस। सरस्वती विद्या मन्दिर,…
पूरी खबर पढ़ें →
किसानों की आवाज बने भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल किसानों की समस्याओं को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
**₹4.30 लाख की नकदी कमी से खुला राज, जांच बढ़ी तो सामने आए करोड़ों के नकली नोट; तीन…
पूरी खबर पढ़ें →