कांठ: मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की अचानक मौत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



कांठ (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहे लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम करीब 5 बजे कांठ नगर के ठाकुरद्वारा बस अड्डे के पास एक अज्ञात युवक पैदल जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने मौके पर और अस्पताल में युवक की पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने “वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज” को बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है। उसकी मौत अचानक बेहोश होकर गिरने से हुई है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से प्रयास कर रही है।
रिपोर्ट: पंकज कुमार। ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

परसामलिक पुलिस ने छह आरोपियों का किया चालान, न्यायालय भेजे गए महराजगंज। थाना परसामलिक पुलिस ने शांति एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश महराजगंज। शासन के निर्देश पर…
पूरी खबर पढ़ें →
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को लेकर जनपद महोबा में निकाली जा रही भव्य कलश शोभा पद यात्रा हिन्दू जागरण
पूरी खबर पढ़ें →
वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार…
पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_श्री रामलीला कमेटी दुद्धी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को श्री संकट मोचन मंदिर चौक स्थित परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_श्री रामलीला कमेटी दुद्धी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को श्री संकट मोचन मंदिर चौक स्थित परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।