Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांठ: चौपाल में बोले अभिनय चौधरी, किसान-मजदूर के बेटों को सदन तक पहुंचाने का लें संकल्प

17 Jul 2026, 11:11 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260717 WA00252
चौपाल में बोलते राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अभिनय चौधरी।

KANTH (MORADABAD)। राष्ट्रीय लोकदल की 34वीं चौपाल शुक्रवार को कांठ विधानसभा क्षेत्र के गांव मनकुआ में आयोजित की गई। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अभिनय चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के किसान हितैषी योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों, मजदूरों और ग्रामीण समाज को सम्मानजनक जीवन दिलाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए।

उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने जमींदारी उन्मूलन कानून लागू कर किसानों और खेतिहर मजदूरों को भूमि का अधिकार दिलाया तथा चकबंदी जैसी व्यवस्था लागू कर कृषि प्रणाली को मजबूत बनाया। उनके जनकल्याणकारी निर्णयों ने ग्रामीण भारत की दिशा और दशा बदलने का कार्य किया। अभिनय चौधरी ने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि किसान और मजदूर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर आगे आएं तथा चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए किसान-मजदूर के बेटों को सदन तक पहुंचाने का संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह ने भी कृषि आय पर आयकर लगाने का विरोध किया और चीनी मिलों के विस्तार, गन्ना किसानों के हितों तथा एथेनॉल नीति जैसे निर्णयों के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी किसानों, युवाओं और ग्रामीण भारत के हितों की आवाज बुलंद कर रहे हैं तथा उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षरत हैं। कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीणों ने राष्ट्रीय लोकदल के “एक मुट्ठी अनाज” अभियान के तहत एकत्रित अन्न से तैयार भोजन ग्रहण कर सामाजिक सहभागिता और एकजुटता का संदेश दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चौधरी सरजीत सिंह, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सिरोही, गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पहलवान, सतपाल सिंह प्रधान, देवेंद्र सिंह पप्पू (पूर्व प्रधान), अरुण प्रधान, संदीप प्रजापति, संजय कश्यप, बिहारी सिंह पाल, रशीद अंसारी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना परसामलिक पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए धारा 170/126/135 BNSS के तहत छह अभियुक्तों का किया चालान
Mahrajganj12 Sep

थाना परसामलिक पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए धारा 170/126/135 BNSS के तहत छह अभियुक्तों का किया चालान

परसामलिक पुलिस ने छह आरोपियों का किया चालान, न्यायालय भेजे गए महराजगंज। थाना परसामलिक पुलिस ने शांति एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Mahrajganj12 Sep

थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश महराजगंज। शासन के निर्देश पर…

पूरी खबर पढ़ें →
जिले के चर्चित यशवंत हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया।
Basti12 Sep

जिले के चर्चित यशवंत हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया।

वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार…

पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी में 5 अक्टूबर से होगा श्री रामलीला का भव्य मंचन श्री संकट मोचन मंदिर में जीर्णोद्धार को लेकर भी बनी सहमति, आय-व्यय का लेखा-जोखा हुआ अनुमोदित
Sonbhadra12 Sep

दुद्धी में 5 अक्टूबर से होगा श्री रामलीला का भव्य मंचन श्री संकट मोचन मंदिर में जीर्णोद्धार को लेकर भी बनी सहमति, आय-व्यय का लेखा-जोखा हुआ अनुमोदित

दुद्धी/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_श्री रामलीला कमेटी दुद्धी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को श्री संकट मोचन मंदिर चौक स्थित परिसर…

error: Content is protected !!