A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ: दो हादसों के बाद प्रशासन सख्त, तीन अवैध वाटर पार्क किए सील

एसडीएम की मौजूदगी में पुलिस और प्रशासन ने की कार्रवाई, मचा हड़कंप

    IMG 20260718 WA00382वाटर पार्क सील कराने के दौरान मौजूद टीम।

KANTH (MORADABAD)। कांठ तहसील क्षेत्र में बिना अनुमति और नियमों के विपरीत संचालित तीन वाटर पार्कों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। शनिवार को एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी की मौजूदगी में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर अवैध रूप से संचालित तीनों वाटर पार्कों को बंद करा दिया।

IMG 20260718 WA00392
कांठ के गढ़ी-सलेमपुर में वाटर पार्क सील करातीं एसडीएम।

गौरतलब है कि 16 जुलाई को गढ़ी-सलेमपुर पुलिस चौकी के पास स्थित आई.के. वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान कांठ नगर के मोहल्ला फकीरगंज निवासी विजेंद्र कुमार (40) पुत्र पूरन सिंह की अचानक मौत हो गई थी। इसी दिन शाम को थाना क्षेत्र के गांव डेहरा (उमरी कलां) स्थित एक अन्य वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में नहाते समय उमरी कलां के मोहल्ला फरीदगंज निवासी एक बालक की डूबने से मृत्यु हो गई थी। एक ही दिन में दो अलग-अलग वाटर पार्कों में हुई मौतों के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए।

जांच में प्रशासन ने पाया कि कांठ थाना क्षेत्र में संचालित तीन वाटर पार्क आवश्यक अनुमति और निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित नहीं हो रहे थे। इसके बाद शनिवार को एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी की मौजूदगी में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने गढ़ी-सलेमपुर स्थित आई.के. वाटर पार्क, गांव डेहरा स्थित आइस ब्लू वाटर पार्क तथा ड्रीम वाटर सिटी पार्क को अवैध संचालन के आरोप में सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार राजकुमार सिंह, डेहरा चौकी प्रभारी प्रबोद्ध कुमार सिंह, गढ़ी-सलेमपुर पुलिस चौकी प्रभारी कमलदीप सिंह सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। तहसीलदार राजकुमार सिंह ने “वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज” को बताया कि जांच में तीनों वाटर पार्क बिना आवश्यक अनुमति एवं नियमों के विपरीत संचालित पाए गए, जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से सील करने की कार्रवाई की गई।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!