Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बारां: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मंदिर परिसर में किया गया सघन वृक्षारोपण

19 Jul 2026, 09:30 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
Screenshot 2026 07 18 16 54 02 73 c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274

कोटा/बारां। श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान (श्री राधे ज्वेलर्स परिवार) के तत्वावधान में संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत नरेडा रोड स्थित भगवान श्री देवनारायण जी मंदिर परिसर में सघन वृक्षारोपण किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर संस्थान के मुकेश सोनी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि प्रकृति ने हमें जीवन के लिए अनमोल संसाधन दिए हैं और हमारा कर्तव्य है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाकर इस ऋण को चुकाएं। उन्होंने बीजारोपण से लेकर वृक्षारोपण और पौधों के संरक्षण तक की जानकारी देते हुए कहा कि लगातार घटते वन क्षेत्र और बढ़ते भौतिकवाद के कारण जंगलों पर संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने सभी को संदेश दिया—

“वृक्ष हैं तो जीवन है,

वृक्ष नहीं तो कुछ नहीं।”

संस्थान के हिमांशु सोनी और हितांश सोनी ने बताया कि अभियान के तहत पीपल, नीम, करंज, गुलमोहर, केसरश्यामा और जामुन सहित फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। साथ ही पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी संबंधित लोगों को सौंपी गई।

कपिल सोनी ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिमांशु सोनी, शरद दाधीच, दिनेश गुप्ता, डॉ. मुकेश मीणा, संदीप गौतम, जमुना लाल गोचर, कपिल सोनी सहित अनेक पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से सभी सहभागी एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*
Jaipur22 Sep

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान* जयपुर।चिलपली…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप में राजस्थान बना ओवरऑल उपविजेता
Jodhpur22 Sep

6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप में राजस्थान बना ओवरऑल उपविजेता

जोधपुर : जिले में आयोजित 6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन हुआ। 18…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!