A2Z सभी खबर सभी जिले की
जम्मू-कश्मीर में बाढ़, 4 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड; यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार देर रात 3 बजे भारी बारिश के बाद फ्लैश फ्लड आ गई। इससे धारहाल नदी उफान पर है और न्यू बस स्टैंड बेला इलाके में पानी भर गया। करीब 200 से 250 गाड़ियां बह गईं। उधर, पुंछ में रातभर हुई भारी बारिश के कारण 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लापता हैं।
देश में मानसून के दूसरी बार एक्टिव होने से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश जारी है। रविवार को भी उत्तराखंड और सिक्किम, बंगाल के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, शनिवार को लैंडस्लाइड के बाद उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा के रूट पर घोड़े-खच्चरों की सेवाएं रोक दी गईं और कैलाश-मानसरोवर यात्रियों का एक जत्था भी रुक गया।
अरुणाचल में बाढ़ और भूस्खलन के इस दौर में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, 29 लोग घायल हुए हैं और 1,49,257 लोग प्रभावित हुए हैं। मानसून की मार से कुल 26 जिले, 328 सर्कल और 576 गांव प्रभावित हुए हैं।
इधर, पिथौरागढ़ में, कैलाश मानसरोवर यात्रा का चौथा जत्था, जिसमें 50 तीर्थयात्री शामिल हैं धारचूला बेस कैंप में रोक दिया गया है। बेस कैंप के इंचार्ज धन सिंह बिष्ट ने बताया कि गरबाधार में भूस्खलन के कारण गुंजी जाने वाला रास्ता बंद हो गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

NHRC सदस्य विजया सायाणी पहुंचीं एकतानगर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और नर्मदा डैम का किया दौरा गुजरात दौरे पर…
पूरी खबर पढ़ें →
कांधला। कस्बे में श्री रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी रजिस्टर्ड के तत्वावधान में श्री रामलीला मंचन एवं मेला आयोजन…
पूरी खबर पढ़ें →
NHRC सदस्य विजया सायाणी पहुंचीं एकतानगर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और नर्मदा डैम का किया दौरा गुजरात दौरे पर…
पूरी खबर पढ़ें →
हरिद्वार में जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन Manish Sharma (reporter) हरिद्वार, 4 सितंबर 2026:-…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकिसान अपडेट - रबी फसल बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू: कृषि विभाग ने रबी सत्र 2026-27 के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsशिक्षा विभाग - स्पेशल टीईटी 2026 का विज्ञापन जारी: प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों व विशेष…
पूरी खबर पढ़ें →