Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कोटा में अग्रवाल समाज की विशाल पूल पार्टी में 1050 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा, एकता और संगठन का दिया संदेश

21 Jul 2026, 10:13 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
Screenshot 2026 07 20 22 44 03 04 c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274

कोटा से मयूर सोनी की रिपोर्ट

कोटा/अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हेमराज जिंदल एवं पूर्व कोटा जिला चेयरमैन रामगोपाल अग्रवाल के नेतृत्व में रविवार को कोटा के एक निजी वाटर पार्क में आयोजित अग्रवाल समाज की विशाल पूल पार्टी ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुई। इस आयोजन में 1050 से अधिक अग्रबंधुओं, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज की एकता और संगठन शक्ति का परिचय दिया।

सुबह 8:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक चले इस पारिवारिक आयोजन में नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का अल्पाहार तथा पारंपरिक दाल-बाटी-चूरमा सहित उत्कृष्ट भोजन की व्यवस्था की गई। प्रतिभागियों ने स्विमिंग, रेन डांस, वेव पूल, हाउजी, मनोरंजक खेलों एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।

आयोजन की सफलता में हेमराज जिंदल एवं उनकी युवा टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही। चन्द्रप्रकाश सिंघल, रमेश चन्द्र गोयल, कैलाश जैन, पदम कुमार गुप्ता, सुमित जैन, लोकेश गुप्ता, रोहित जैन, ब्रह्मानंद गर्ग, शंकर अग्रवाल, संतोष गुप्ता, उमा सिंघल, शमा गुप्ता, स्वाति गर्ग, हेमलता गुप्ता, वर्षा गुप्ता, धीरज गोयल, लक्की बंसल, शैल अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, सुरेन्द्र गोयल, राहुल अग्रवाल एवं कुणाल अग्रवाल सहित पूरी युवा टीम ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

कार्यक्रम में विवेक राजवंशी, महेश गुप्ता (शिवज्योति), जगदीश जिंदल (पूर्व भाजपा जिला महामंत्री), संदीप अग्रवाल (चांदीवाला), परमानन्द गोयल (राजस्व सलाहकार, कोटा विकास प्राधिकरण), मनोज गर्ग, अनुप सिंघल, आर.के. जैन (आर.के.पुरम), कैलाश गर्ग, मुकेश जैन (कोटा जंक्शन), कमल अग्रवाल, डॉ. आर.के. राजवंशी, जगदीश अग्रवाल (प्रॉपर्टी), महेन्द्र गर्ग, राजेश मित्तल एवं मनोज जैन (काव्य क्लासेज) सहित अनेक वरिष्ठ अग्रबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

भोजन व्यवस्था का सफल संचालन रमेश अग्रवाल (स्टेशन) के नेतृत्व में किया गया, जिसकी प्रतिभागियों ने मुक्तकंठ से सराहना की।

आयोजन के समापन पर समाजजनों ने इसे अग्रवाल समाज की एकता, पारिवारिक सौहार्द, सामाजिक समरसता एवं युवा शक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*
Jaipur22 Sep

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान* जयपुर।चिलपली…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप में राजस्थान बना ओवरऑल उपविजेता
Jodhpur22 Sep

6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप में राजस्थान बना ओवरऑल उपविजेता

जोधपुर : जिले में आयोजित 6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन हुआ। 18…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!