चाकू से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



KANTH (MORADABAD)। थाना कांठ पुलिस ने मारपीट और चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है।
कांठ पुलिस के अनुसार, इस संबंध में कांठ थाने में मुकदमा संख्या 172/2026, धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3), 3(5) एवं 118(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। जिसमें वादी लक्षित कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम खिरजपुर थाना शेरकोट, जनपद बिजनौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई लविश कुमार कांठ कस्बे के मोहल्ला पट्टी मौढ़ा में किराये पर रहता है। वह 23 जुलाई को वह अपने भाई के पास कांठ आया था। आरोप है कि कांठ कस्बे के मोहल्ला पट्टी मौढ़ा में परवेज, शमरेज और एक अज्ञात आरोपी ने एक राय होकर उसके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस दौरान लक्षित गर्दन में चाकू लगने से गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मोहल्ला सफीपुर पट्टी कस्बा एवं थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर निवासी परवेज पुत्र दिलशाद और शमरेज पुत्र दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक राहुल राघव ने हेड कांस्टेबल गौरव मलिक, कांस्टेबल अमर सिंह और पंकज कुमार के साथ मिलकर की। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…
पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।