Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांठ: तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग

25 Jul 2026, 11:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260725 WA00662
कांठ जनरल हाउस की बैठक में मौजूद अधिवक्तागण।

KANTH (MORADABAD)। तहसील बार एसोसिएशन कांठ के सभागार में शनिवार को आयोजित जनरल हाउस की बैठक में मौजूदा कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सर्वसम्मति से नौ सदस्यीय चुनाव समिति (एल्डर कमेटी) का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बार अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा तथा संचालन महासचिव दीपक बिश्नोई ने किया।

बैठक की शुरुआत में कोषाध्यक्ष भूप्रकाश सिंह ने आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी अधिवक्ताओं को दी। चर्चा के उपरांत बार अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने वर्तमान कार्यकारिणी को भंग किए जाने की घोषणा की।

नई कार्यकारिणी के चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सर्वसम्मति से नौ सदस्यीय चुनाव समिति (एल्डर कमेटी) का गठन किया गया। समिति में अधिवक्ता महावीर सिंह, चंद्रपाल सिंह बिश्नोई, कोमल सिंह, संजीव कुमार बिश्नोई, मरगूब अहमद, सुगम पंवार, अजब सिंह सैनी, दीप सिंह बिश्नोई तथा शहाबुद्दीन को शामिल किया गया। बैठक के अंत में सभी अधिवक्ताओं ने नवगठित एल्डर कमेटी पर विश्वास जताते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने की अपेक्षा व्यक्त की। बैठक की अध्यक्षता बार अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा तथा संचालन महासचिव दीपक बिश्नोई ने किया। जनरल हाउस की बैठक में तहसील बार एसोसिएशन पदाधिकारियों, सदस्यों सहित के सभी अधिवक्ता उपस्थित रहे।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

12 सितंबर को महराजगंज में लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से मामलों के निस्तारण पर जोर।
Mahrajganj12 Sep

12 सितंबर को महराजगंज में लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से मामलों के निस्तारण पर जोर।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…

पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
Sant Kabir Nagar12 Sep

संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
NAFIS से मजबूत होगी हाथरस पुलिस की तकनीकी जांच, घटनास्थल से ही फिंगरप्रिंट का होगा डिजिटल मिलान
Hathras12 Sep

NAFIS से मजबूत होगी हाथरस पुलिस की तकनीकी जांच, घटनास्थल से ही फिंगरप्रिंट का होगा डिजिटल मिलान

हाथरस। अपराध नियंत्रण और वैज्ञानिक विवेचना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हाथरस पुलिस ने अपनी तकनीकी जांच…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा को मिला ‘समाज सेविका स्व. वीरवती त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान’
Moradabad11 Sep

कांठ की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा को मिला ‘समाज सेविका स्व. वीरवती त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान’

शिक्षा के क्षेत्र में अपने त्याग, समर्पण और अतुलनीय योगदान के लिए बिहारी आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज, कांठ,…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में भारत विकास परिषद ने मेधावी छात्र-छात्राओं और शिक्षक को किया सम्मानित
Moradabad11 Sep

कांठ में भारत विकास परिषद ने मेधावी छात्र-छात्राओं और शिक्षक को किया सम्मानित

कांठ नगर के डीएसएम इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj11 Sep

ऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे

ऊँचाहर में शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 13 सितंबर को आएंगे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!