कांठ में कारगिल विजय दिवस पर निकली तिरंगा शौर्य यात्रा


KANTH (MORADABAD)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कांठ विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अभिनय चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने मोटर साइकिलों पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह, अनुशासन और जोश के साथ भाग लिया। भारत माता की जय, वंदे मातरम्, वीर शहीद अमर रहें और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।
तिरंगा शौर्य यात्रा का शुभारंभ ग्राम गुरेठा से हुआ और यह विभिन्न गांवों एवं प्रमुख मार्गों से होती हुई अकबरपुर चैंदरी पहुंची। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर अभिनय चौधरी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस अमर शहीदों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन करने का दिन है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने, शहीदों के आदर्शों को अपनाने तथा समाज में एकता और सद्भाव का संदेश फैलाने का आह्वान किया।

–शहीदों के बलिदान को किया नमन, युवाओं से राष्ट्रसेवा का आह्वान
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तिरंगा शौर्य यात्रा के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अभिनय चौधरी ने कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देशवासियों के स्वाभिमान, सम्मान और अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में भाईचारे व सद्भाव का संदेश फैलाएं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी, मंडल अध्यक्ष सरजीत सिंह, नीटू पहलवान, डॉ. बाबलू सिंह जाटव, शौकत अली मलिक, चौधरी महेंद्र सिंह, कुंवर सिंह सैनी, महेंद्र प्रजापति, राजू मसीह, राहुल चौधरी, शिशपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






