Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

आरपीएफ की सतर्कता से यात्री को मिली ₹3.91 लाख की भूली अमानत

28 Jul 2026, 04:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260727 WA0030

कोटा। रेल यात्रा के दौरान यदि कोई यात्री अपना सामान ट्रेन में भूल जाए, तो रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई उसकी अमानत सुरक्षित वापस दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया, जब गाड़ी संख्या 19020 देहरादून एक्सप्रेस के कोच बी-2 में यात्रा कर रही महिला यात्री का पर्स आरपीएफ रामगंजमंडी की तत्परता से सुरक्षित बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि हरिद्वार से कोटा तक अपने परिवार के साथ यात्रा कर रही किरण चौरसिया यात्रा समाप्त होने पर अपना पर्स कोच की बर्थ संख्या 45 पर ही भूल गईं। सूचना मिलते ही ट्रेन के रामगंजमंडी स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ पोस्ट रामगंजमंडी के उपनिरीक्षक राजपाल सिंह एवं प्रधान आरक्षक धर्मवीर सिंह ने तत्काल संबंधित कोच में पहुंचकर तलाशी ली। पर्स सीट पर सुरक्षित मिला, जिसे आरपीएफ पोस्ट लाकर सुरक्षित रखा गया तथा इसकी सूचना नियंत्रण कक्ष, कोटा एवं संबंधित यात्री को दी गई।

सूचना मिलने पर महिला यात्री आरपीएफ पोस्ट रामगंजमंडी पहुंचीं और अपना पहचान पत्र तथा यात्रा टिकट प्रस्तुत किया। पर्स में रखे सामान का विवरण पूछने पर उनके द्वारा बताए गए विवरण का मिलान किया गया, जो पूर्णतः सही पाया गया। इसके बाद नियमानुसार पर्स उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।

पर्स में लगभग ₹3.91 लाख मूल्य का सामान सुरक्षित मिला, जिसमें 15 ग्राम वजन की सोने की चेन एवं पेंडेंट (अनुमानित मूल्य ₹2.25 लाख), 10 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी (अनुमानित मूल्य ₹1.50 लाख), दो चांदी की अंगूठियां एवं एक चांदी का ब्रेसलेट (कुल अनुमानित मूल्य ₹10,000) तथा दो पेन ड्राइव (अनुमानित मूल्य ₹1,000) शामिल थे। समस्त सामान की पहचान सुनिश्चित करने के बाद उसे महिला यात्री को सुपुर्द कर आवश्यक पावती प्राप्त कर ली गई।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें तथा ट्रेन से उतरने से पहले अपनी सीट एवं आसपास का स्थान एक बार अवश्य जांच लें। किसी भी प्रकार का सामान ट्रेन में छूट जाने पर तत्काल रेल मदद (RailMadad), हेल्पलाइन 139 अथवा निकटतम आरपीएफ से संपर्क करें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*
Jaipur22 Sep

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान*

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का चिलपली में भव्य स्वागत, होटल कारोबारी रमेश चनेजा ने किया सम्मान* जयपुर।चिलपली…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur22 Sep

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे

धौला में विराट संत सम्मेलन को लेकर हुआ पोस्टर का विमोचन, त्रिवेणी धाम महाराज सहित संत शामिल होगे…

6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप में राजस्थान बना ओवरऑल उपविजेता
Jodhpur22 Sep

6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप में राजस्थान बना ओवरऑल उपविजेता

जोधपुर : जिले में आयोजित 6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन हुआ। 18…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!