
।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, गुरूवार 30 जुलाई 2026 ।।
खेल समाचार–:: दिलीप महादु गावित ने कामनवेल्थ गेम्स 2026 में 7वें दिन भारत को तीसरा गोल्ड मेडल दिलवाया।.दिलीप महादु नें पुरूषों की पैरा टी47 कैटेगरी में सौ मीटर दौड़ में 10.71 सेकेंड का समय लेते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। जानकारी अनुसार भारत के ही मोहम्मद बासिल ने 10.83सेंकेंड में सिल्वर मेडल जीता है, जबकि इंग्लैंड के केविन सैंटोस ने10.85 सेकेंड में ब्रांज हासिल किया। मालूम हो कि टी47 कैटेगरी में उन एथलीट्स को शामिल किया जाता है, जिनके कि एक या दोनों हाथों में शारीरिक अक्षमता रहती है। दिलीप महादु गावित ने पहले भारत के लिए महिलाओं के पैरा शाॅटपुट एफ57 इवेंट में शर्मिला धनकड़ और रविवार को वेटलिफ्टिंग के 48 किग्रा. इवेंट में मीराबाई चानू गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी है। छठवें दिन के मुकाबले के पूरा होने के साथ भारत के खाते में तीन गोल्ड, नौ सिल्वर, और तीन ब्राॅज सहित कुल पंद्रह मेडल हो गए हैं, और इसके साथ ही भारतीय टीम मेडल टैली में आठवें स्थान पर पहुंच चुकी हैव बुधवार को छह मुक्केबाजों के सेमीफाइनल में पहुंचने से बाक्सिंग टीम के लिए इस खेल में दस मेडल भी पक्के हो गए हैं। दिलीप महादु गावित महाराष्ट्र प्रदेश के नासिक के पास तोरण डोंगरी गांव के एक किसान परिवार से हैंव दिलीप महादु की प्रमुख उपलब्धियां-: 100 मीटर टी47- विश्व रैंकिंग 2026 नंबर 1, एशिया रैंकिंग 2026- नंबर 1, गोल्ड मेडल इंडिया ओपन- 2026, गोल्ड मेडल नई दिल्ली- ग्रां प्री2026, गोल्ड मेडल 2026- कामनवेल्थ गेम्स, । 400 मीटर टी47-: विश्व रैंकिंग 2025-नंबर1, एशीया रैंकिंग 2025-नंबर1, गोल्ड मेडल 2022 एशीयन पैरा गेम्स, पैरालंपिक2024- फायनल तक पहुंचे, गोल्ड मेडल 2025- नई दिल्ली ग्रा प्री ।।







