A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कोचिंग जाने निकले छात्र का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

छात्र की मौत से परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, शुरू की जांच

IMG 20260731 WA00462
मृतक छात्र अनस       (फाइल फोटो)

KANTH (MORADABAD)। 19 वर्षीय छात्र का शव कांठ तहसील के थाना छजलैट क्षेत्र स्थित गांव दाढ़ी महमूदपुर के एक आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान अनस पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम चक घी का नांगल थाना अमरोहा देहात के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अनस नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था और कांठ के उमरी कलां चौराहे स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई के लिए प्रतिदिन आता-जाता था। शुक्रवार सुबह भी वह रोज की तरह कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बताया गया कि घर से निकलने के कुछ समय बाद अनस ने अपने एक दोस्त के मोबाइल पर अपनी लोकेशन और एक वीडियो भेजा था। इसके बाद जब उससे संपर्क नहीं हो पाया तो दोस्त को चिंता हुई। उसने अन्य साथियों को सूचना दी और सभी लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश में निकल पड़े। तलाश के दौरान दाढ़ी महमूदपुर स्थित आम के बाग में अनस का शव पेड़ से लटका मिला। दोस्तों ने तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों और दोस्तों ने शव को नीचे उतार लिया।

घटना की सूचना दोपहर करीब 12 बजे छजलैट थाना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ सुनीता दहिया भी मौके पर पहुंचीं। वहीं फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि अनस के पिता खुर्शीद बाहर रहकर काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसकी अचानक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलूओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!