जयपुर।जयपुर जिले की आंधी पंचायत समिति के
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भावनी में शनिवार को उप प्रधानाचार्य मुकेश कुमार चाहर का विदाई समारोह
विदाई पर भावुक हुए उप प्रधानाचार्य चाहर, 350 विद्यार्थियों को खिलाया भोजन, स्कूल को भेंट की अलमारी
जयपुर।जयपुर जिले की आंधी पंचायत समिति के
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भावनी में शनिवार को उप प्रधानाचार्य मुकेश कुमार चाहर का विदाई समारोह

जयपुर।जयपुर जिले की आंधी पंचायत समिति के
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भावनी में शनिवार को उप प्रधानाचार्य मुकेश कुमार चाहर का विदाई समारोह
आयोजित किया गया। स्थानांतरण पर जा रहे मुकेश कुमार चाहर ने अपने कार्यकाल की यादों को साझा करते हुए विद्यालय के 350 विद्यार्थियों को अपने निजी खर्चे पर भोजन कराया।इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय को एक अलमारी भी भेंट की। समारोह में स्टाफ और विद्यार्थियों ने उनकी सेवाओं को याद करते हुए भावुक विदाई दी।मुकेश कुमार चाहर शिक्षा के क्षेत्र में अपने सहयोग के लिए जाने जाते हैं। वह प्रतिवर्ष विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 1 लाख से 2 लाख रुपये तक नकद इनाम देकर प्रोत्साहित करते रहे हैं।वर्तमान में चाहर का स्थानांतरण सीकर जिले के खंडेला CBEO कार्यालय में RP पद पर हुआ है।कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य ,स्टाफ ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।