बिलासपुर- रतनपुर- पेन्ड्रारोड मार्ग पर बना पुल अचानक से दौ हिस्सों में टूट गया

।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज,सोमवार 03 अगस्त 2026 ।।
छत्तीसगढ–: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश के बिलासपुर-रतनपुर- पेन्ड्रारोड- सड़क मार्ग पर बना हुआ पुल अचानक से दो हिस्सों में टूट गया। पुल के टूटने से इस सड़क मार्ग पर से गुजर रही एक यात्री बस पुल मे ही फंस गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार पुल टूटने की यह घटना कल रविवार 02 अगस्त की है। जानकारी अनुसार पुल में फंसी बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस का सामने वाला भाग पुल के टूटे स्लैब के किनारे पर अटक गया , जिससे बस पुल के नीचे नदी मे गिरने से बच गई। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार बिलासपुर- रतनपुर- पेन्ड्रारोड मार्ग पर बांसाझाल स्थित यह पुल करीब 35 वर्ष पूराना था, और यह पुल जर्जर हालत में भी था, क्षेत्र मे हो रही लगातार बारिश से पुल की स्थिति और भी खराब हो चुकी थी। यह पुल बिलासपुर- जबलपुर निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 पर बना है, और इस सड़क पर भी कई जगह पर दरारें भी हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार पुल के टूटने से पेन्ड्रा गौरेला अमरकंटक के साथ साथ ही मध्यप्रदेश के शहडोल जबलपुर के साथ छत्तीसगढ के मनेंद्रगढ़ से भी सीधा संपर्क टूट गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर- रतनपुर हाईवे पर आवागमन बंद किया गया है- और प्रशासन ने कई मार्ग पर आवागमन डायवर्ट भी कर दिया है। पुल टूटने से वैकल्पिक मार्ग(02 अगस्त 2026 के अनुसार), बिलासपुर- कोटा-बेलगहना- कोंचरा- खोंगसरा- मरहीमाता- गोरखेड़ा तिराहा। गोरखेड़ा तिराहा से दो रास्ते- मार्ग नं.1- गौरेला- पेन्ड्रा- मरवाही, मार्ग नं2- (अमरकंटक मार्ग), केवचीं- आमाडोब- कबीर चबूतरा- अमरकंटक। पुल के टूटने से संपर्क प्रभावित क्षेत्र- पेन्ड्रा, गौरेला,मरवाही, अमरकंटक, मध्यप्रदेश से संपर्क प्रभावित क्षेत्र- जबलपुर, शहडोल, और छत्तीसगढ के प्रभावित क्षेत्र- मनेंद्रगढ़। पुल टूटने से रतनपुर से वैकल्पिक मार्ग- छोटे वाहन और छोटी बसें– रतनपुर-बासांझाल( घटनास्थल से पहले दाहीने ओर), -बारीडीह बस्ती- मुख्य मार्ग- गोरेला- पेन्ड्रा। अन्य वैकल्पिक मार्ग- रतनपुर- – शनिचरी चौक- जूना शहर- जोगीपुर चौक- अमाली- कंचनपुर- बेलगहना रोड। रतनपुर- कोटा- बेलगहना- पेन्ड्रा। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार पुल के टूटने के बाद से बिलासपुर-रतनपुर- पेन्ड्रा सड़क मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया है। पुलिस ने तुरंत यातायात को रोकते हुए लोगों को पुल के नजदीक जाने से मना कर दिया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौके पर पहुंच गए और पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग करके मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया। अनिकारियों ने पूल मे फंसे यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला और वैकल्पिक मार्ग पर से यातायात को बहाल करने की व्यवस्था भी शुरू कर दी। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से यह अपील की है कि अगामी सूचना प्राप्त होने तक बिलासपुर- पेन्ड्रा मार्ग का उपयोग करने से बचें और प्रशासन के द्वारा तय किए गए डायवर्जन मार्ग का ही आवागमन के लिए उपयोग करें।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






