A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबिजनोर

नजीबाबाद में सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, दिनभर गूंजते रहे ‘बम-बम भोले’ के जयकारे

AddText 08 03 08.09.24

सावन माह के पहले सोमवार को नजीबाबाद पूरी तरह शिवमय नजर आया। सुबह तड़के से ही शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

शहर के संतोषी माता मंदिर के समीप स्थित शिव मंदिर, मुकटेश्वर महादेव मंदिर तथा मोटा महादेव मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

वहीं सुबह से लेकर देर शाम तक नजीबाबाद से भोले के कांवड़ियों का लगातार आवागमन जारी रहा। भगवा वस्त्र धारण किए कांवड़िए अपने कंधों पर सजी-धजी कांवड़ लेकर भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। पूरे शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का स्वागत किया और सेवा शिविरों में जलपान एवं अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराईं।

सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी आस्था और श्रद्धा ने नजीबाबाद को पूरी तरह शिवमय बना दिया। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन भी पूरे दिन मुस्तैद रहा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!