अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में स्वर्गवास हो गया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार 05 अगस्त 2026 ।।
—:: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अभिनेता प्रदीप रावत का कल मंगलवार 04 अगस्त 2026 को 74 साल की उम्र में स्वर्गवास हो गया । प्रदीप रावत ने हिंदी, तेलगू,मलयालम, कन्नड़, तमिल, बंगाली भोजपुरी आदि भाषाओं की फिल्मों मे अभिनय किया था। प्रदीप रावत की हिंदी फिल्मों में- गजनी, लगान, सरफरोश, बैजू बावरा, आवारापन, ग्रैंड मस्ती, आदि रहीं है। प्रदीप ने तेलगू भाषा की फिल्म Sye-सई, से सिनेमाजगत में अपना कदम रखा और कई फिल्मों में यादगार खलनायक की भूमिका अदा की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदीप रावत के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने उनके निधन हो जाने की पुष्टि की है। जानकारी अनुसार पिछले एक महिने से प्रदीप रावत का अस्पताल में ईलाज किया जा रहा था, वे कैंसर से पीड़ित थे। प्रदीप रावत ने अभिनय की दुनियां में अपना कदम बी आर चोपड़ा की प्रसिद्ध टी वी धारावाहिक महाभारत में अश्वत्थामा की भूमिका अदा करने के साथ की थी। जिसके बाद क्रमश- विभिन्न भाषाओं की फिल्मों मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मलयालम फिल्म गजनी में उनकी दोहरी भूमिका को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था, बाद में उन्होनें हिंदी रीमेक फिल्म गजनी में भी अपनी भूमिका निभाई। प्रदीप रावत को मिले अवार्ड्स- वर्ष 2004 में फिल्मफेयर अवार्ड तेलगू फिल्म सई के लिए, 2004 मे संतोषम अवार्ड फिल्म सई बेस्ट विलेन के लिए, 2004 में नंदी अवार्ड फिल्म सई बेस्ट विलेन के लिए। अभिनेता सलमान खान और प्रदीप रावत ने फिल्म बागी 1990, पत्थर के फूल 1991, संगदिल सनम 1994, में साथ साथ काम किया था।.प्रदीप रावत की अंतिम फिल्म छावा, रही जो कि 14 फरवरी 2025 को रिलीज की गई थी। ।। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति दे।।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…
पूरी खबर पढ़ें →
1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
*बल्लारपूर, 20 सितंबर 2026* शोतोकान कराटे-डू एसोसिएशन द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा रविवार, 20 सितंबर 2026…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदपूम. रेलवे नागपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाली बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन अब अपने अंतिम चरण…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।